फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यमुनानगर के आदिबद्रि से 109 नदियों के जलाभिषेक और यज्ञ से शुरू होगा सरस्वती महोत्सव

यमुनानगर के आदिबद्रि से 109 नदियों के जलाभिषेक और यज्ञ से शुरू होगा सरस्वती महोत्सव

Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर के आदिबद्रि से 109 नदियों के जलाभिषेक और यज्ञ से शुरू होगा सरस्वती महोत्सव
यमुनानगर के आदिबद्रि से 109 नदियों के जलाभिषेक और यज्ञ से शुरू होगा सरस्वती महोत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाएगा। 18 से 22 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी को यमुनानगर के आदिबद्री से 109 नदियों के जलाभिषेक और यज्ञ के साथ होगा। इसमें सरस और शिल्प मेला आकर्षण का केंद्र बिंदु होगा। यह जानकारी एसीएस एवं सलाहकार हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के अमित झा ने स्थानीय किसान रेस्ट हाउस में दी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। आदिब्रदी से एक यात्रा भी निकाली जाएगी, जो यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र से होते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत पिहोवा में पहुंचकरी पूर्ण होगी। 22 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिहोवा में 109 नदियों के जल के साथ सरस्वती तीर्थ में जलाभिषेक करेंगे। इस मौके पर बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा भी मौजूद रहेंगे। सरस्वती महोत्सव के दृष्टिगत एसीएस ने डीसी सुमेधा कटारिया से कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी विषय पर विस्तार से जानकारी ली। डीसी ने बताया कि महोत्सव के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान 19 जनवरी को केयू और 20 जनवरी को पिहोवा में सरस्वती नदी की महत्ता विषय पर नाटक मंचन भी किया जाएगा। एसीएस ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था के साथ महोत्सव में लगने वाली फूड कोर्टों में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। सरस्वती तीर्थ पर महोत्सव के दौरान आरती स्थल स्थापित किया जाएगा। वहां नियमित रूप से महाआरती होगी। इसके साथ-साथ स्थानीय कलाकार भजन संध्या का आयोजन करेंगे। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 21 जनवरी को 1100 बच्चे सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना पेश करेंगे। महोत्सव स्थल पर सरस्वती हेरिटेज बोर्ड, पुरातत्व विभाग, कला एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रदर्शनी और हरियाणा ग्रंथ अकादमी द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। सरस्वती विषय पर क्लस्टर, ब्लॉक, जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ स्टेट लेवल की प्रतियोगिताएं पिहोवा में होंगी। एसीएस ने यह भी निर्देश दिए कि सरस्वती तीर्थ स्थल के साथ पूरे पिहोवा शहर को विशेष रूप से सजाया जाए। इस मौके पर सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, बोर्ड के सीईओ श्रीकांत वाल्गद, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, हेरिटेज बोर्ड की अतिरिक्त सीईओ हेमा शर्मा, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, केडीबी के सदस्य मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल, इकबाल चंद शर्मा, एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीएम पूजा चांवरिया, महेश जोशी, योगेश दत्ता, नवीन आहुजा, सुचिस्मिता, रामेंद्र सिंह, डीएसपी धीरज कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


तीर्थ का किया दौरा
एसीएस ने अधिकारियों की टीम के साथ सरस्वती तीर्थ स्थल का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों के बारे में विस्तार से
जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते हर प्रकार की तैयारियों को पूरा करें।

सात राज्यों के 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह लेंगे भाग
पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीसी सुमेधा कटारिया ने बताया कि इस महोत्सव में सात राज्यों के 50 से अधिक स्वयं
सहायता समूह भाग लेंगे। उनके ठहरने, खाने आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed