फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   करोड़ों की 9 एकड़ जमीन भाजपा सरकार ने एक संस्थान को दी कौडियों के भाव: दीपा शर्मा ं

करोड़ों की 9 एकड़ जमीन भाजपा सरकार ने एक संस्थान को दी कौडियों के भाव: दीपा शर्मा ं

Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों की 9 एकड़ जमीन भाजपा सरकार ने एक संस्थान को दी कौडियों के भाव: दीपा शर्मा ं
करोड़ों की नौ एकड़ जमीन भाजपा सरकार ने एक संस्थान को दी कौड़ियों में : दीपा शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
ज्ञानानंद की संस्थान को दी गई नौ एकड़ जमीन के मामले को लेकर समाज सेविका दीपा शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार जनता की प्रॉपर्टी को लुटा रही है। करोड़ों की जमीन को कौड़ियों के भाव एक संस्थान को दिया जाना शर्मनाक है। यह जमीन कुछ समय पहले पचास लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से ली गई थी। आरएसएस से जुड़े लोगों को यह जमीन कौड़ियों के दाम दे दी गई।

दीपा शर्मा ने बताया कि यह जमीन कुरुक्षेत्र की मेला ग्राउंड की है। इसकी नेचर ऑफ प्रॉपर्टी बदलने का अधिकार तो सरकार के पास भी नहीं है। इस जमीन पर जो इमारत बन रही है, वह अवैध है। यदि यह संस्थान इस जमीन का नक्शा भी पास करवाती है, तो उसकी फीस लाखों रुपये बनती है। दीपा ने कहा कि सच में अच्छे दिन तो साधुओं के और भाजपा नेताओं के आए हैं। इस बार की गीता जयंती में भी मोटी रकम का घोटाला किया गया है। पौने तीन करोड़ रुपये का तो केवल टेंट लगा है। ये भाजपा गीता और गायों पर जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई बहा रही है। गुजरात में लोकसभा चुनाव पर दीपा शर्मा ने कहा कि वहां कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है और इससे भाजपा बौखलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed