{"_id":"5a0dddd04f1c1b59678bc35c","slug":"171510858192-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक को न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दवा लेने आई महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एलएनजेपी सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ शैलेंद्र शैली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके उपरांत उसे वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि चिकित्सक पर गांव शरीफगढ़ निवासी एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि वह अस्पताल में दवा लेने आई हुई थी, जहां उन्हें डॉ शैलेंद्र शैली ने उसे इंजेक्शन देने की बात कही, जिसके लगने के बाद वह बेहोश हो गई और उसने ओपीडी के बाथरूम में वह उल्टी करने गई तो चिकित्सक ने उसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह बात बाद में अपनी सहेली को बताई तो इसके पश्चात पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपी चिकित्सक को बुधवार को ही दिन भर गिरफ्तार कर लिए जाने की चर्चा चलती रही, लेकिन पुलिस ने उन्हें वीरवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर अस्पताल के अन्य चिकित्सक मामले की सही जांच की मांग भी कर रहे हैं।