फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इनेलो ने फूंका मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला

इनेलो ने फूंका मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला

Sat, 17 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
इनेलो ने फूंका मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
मंदसौर की घटना के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। जिला भर से आए सैकड़ों इनेलो कार्यकर्ता जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए और वहां से भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, जहां शिवराज सिंह चौहान के पुतले को जलाया गया।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों की घटना से भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान कर्जे के बोझ नीचे दब कर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने अपने चुनावी वायदे को भूला दिया।
विज्ञापन

------------
जनता के पैसे से मंत्री कर रहे विदेशों में सैर
अरोड़ा ने कहा कि पिछले दो सालों में प्रदेश की जनता पर 62 हजार करोड़ का कर्जा बढ़ा है और कर्जे के पैसे से सरकार के मंत्री विदेशों में सैर कर रहे हैं। कहीं स्वर्ण जयंती के नाम पर तो कभी हेमामालिनी को 36 लाख रुपये डांस के देकर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है, लेकिन किसानों का कोई कर्जा माफ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्जा माफ किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव बूटा सिंह लुखी, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, रामकरण काला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया राम चंद्रभान पुरा, जिला उप प्रधान सतबीर शर्मा, सुभाष मिर्जापुर, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज कौशिक, हलका प्रधान रणबीर किरमिच, सुरेश सैनी, नरेंद्र शर्मा निंदी, रामस्वरूप चोपड़ा, रणधीर मथाना, पार्षद संदीप टेका, कुलदीप जखवला, सुरेश नैन, युवा इनेलो के जिला प्रचार सचिव मोहित सैनी, सुभाष बटेड़ी, जोगध्यान, चंद्रभान बाल्मीकि, जसविंद्र खैरा, रजत दूहन, वीरेंद्र, राजू त्यौड़ा, राजू, सुलतान सिंह ब्राह्मण माजरा, राजेश पायलट, मांगे राम सरपंच, तरसेम हरियापुर, सतबीर ढांडा एडवोकेट, बलजिंद्र सिंह बब्बू, राजकुमार काला, डा. संतोष दहिया, कलावती, संगीता पांचाल सहित भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मंदसौर के लिए रवाना हुआ इनेलो प्रतिनिधिमंडल
अशोक अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के नेतृत्व में इनेलो के विधायकों, सांसदों व अन्य वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए वहां जा रहा है। यह प्रतिनिधि मंडल 17 जून को मंदसौर पहुंचेगा और वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। इसके अतिरिक्त जो किसान कर्ज के नीचे दबकर आत्महत्या कर रहे हैं, उनके परिवारों से भी मिलेगा।

------------
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रताप सिंह को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अरोड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। देश के राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, किसानों का कर्जा माफ करने तथा एसवाईएल का निर्माण कार्य शुरू करने के साथ साथ हरियाणा की शाहाबाद मंडी में सूरजमुखी और मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed