फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 lakh fraud from youth to send america

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 17 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
17 lakh fraud from youth to send america
युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उसके मामा-मामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी दंपति ने अपने भांजे को मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजा था, जहां पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया। 28 फरवरी को उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर वापिस भारत भेज दिया गया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव मथाना निवासी अंकित ग्राक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव कैराना निवासी सुरेंद्र उर्फ सिंद्र उसका रिश्ते में मामा लगता है। अमेरिका जाने के लिए उसके मामा ने 17 लाख रुपये की मांग की थी । अमेरिका जाने के लिए उसके पिता ने आढ़ती से पांच लाख रुपये लाकर पांच फरवरी 2019 को मामा को दिए थे। तब आरोपी अपनी पत्नी के साथ आकर उसका पासपोर्ट आइडी व फोटो ले गया था। 10 फरवरी को आरोपी ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाकर टिकट और वीजा दिया था। 14 फरवरी को उसे दिल्ली से इक्वाडोर पहुंचा दिया गया, जहां उसका पासपोर्ट और मोबाइल छीन लिया गया। आरोपी ने 21 फरवरी को उसके पिता से तीन लाख रुपये, 28 फरवरी को डेढ़ लाख, आठ मार्च को डेढ़ लाख, 27 मई को तीन लाख, 18 जून को 88 हजार रुपये लिए थे। इस दौरान उसे विभिन्न रास्तों से मैक्सिको पहुंचाया गया, जहां उसे गोली से मार देने की धमकी भी दी गई। कुछ मैक्सिको में रहने के बाद उसे तेजवाना पहुंचाया गया। तेजवाना में एजेंटों ने उसे बताया कि अमेरिका जाने के लिए उसे दीवार को कूद कर जाना होगा। तब एजेंटों ने उसे धमकी देकर व दबाव डालकर दीवार पार करवाकर अमेरिका पहुंचा दिया, जहां अमेरिकी पुलिस ने उसे पकड़कर जेल में डाल दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके पिता से उसे जेल से छुड़ाने के लिए चार लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे जेल से नहीं छुड़ाया गया। 28 फरवरी को उसे अमेरिका से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed