फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   164 corona pojitive case found in kurukshetra

सोमवार को 164 कोरोना संक्रमित नये मरीज, 174 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
164 corona pojitive case found in kurukshetra
कोरोना वायरस को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बना कुरुक्षेत्र जिले के लिए सोमवार का दिन राहतभरी खबर लेकर आया। सोमवार को किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे जिला प्रशासन ही नहीं जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है, हालांकि सोमवार को जिले में एक चिकित्सक, एएनएम, सरपंच सहित 164 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 174 मरीजों को विभिन्न आईसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 164 नए केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2207 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक लिए गए 57 हजार 127 में से 52 हजार 228 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 741 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 4 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। इस जिले में अब तक 3764 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। जिले में अब तक 66 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1495 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed