फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.62 lakhs were cheated by taking the housewife into confidence

Kurukshetra News: गृहिणी को विश्वास में लेकर 1.62 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
1.62 lakhs were cheated by taking the housewife into confidence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच की निवासी गृहिणी तृप्ति के साथ साइबर ठगों ने फ्लिपकार्ट के नाम पर धोखाधड़ी कर 1,62,543 रुपये की चपत लगा दी।
ठगों ने खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताकर गृहिणी को झांसे में लिया और कई बार क्यूआर कोड व बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तृप्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक मई को फ्लिपकार्ट से एक ड्रेस ऑर्डर की थी। तीन मई को ठगों ने उनसे संपर्क कर खुद को फ्लिपकार्ट का कर्मचारी बताया और दावा किया कि उनका ऑर्डर राशि न मिलने के कारण रुका हुआ है। ठगों ने तृप्ति को ऑर्डर कैंसिल करने और दोबारा भुगतान करने की सलाह देने के साथ ही रिफंड का लालच दिया।
विज्ञापन

विश्वास में आकर तृप्ति ने ठगों के बताए क्यूआर कोड पर 510 रुपये का भुगतान किया। ठगों ने इसे गलत बताकर 542 रुपये का भुगतान करवाया। इसके बाद ठगों ने बार-बार समय सीमा (टाइम लिमिट) का हवाला देकर और राशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ति के अनुसार, ठगों ने हर बार नई राशि और नए क्यूआर कोड भेजकर उनसे दो हजार रुपये, फिर आठ हजार रुपये और बाद में 39 हजार रुपये तक ट्रांसफर करवाए। ठगों ने दावा किया कि राशि रिफंड करने के लिए और भुगतान की जरूरत है, अन्यथा उनके रुपये डूब जाएंगे। तृप्ति ने दो अलग-अलग बैंकों के खाते से कुल 1,62,543 रुपये ट्रांसफर किए। ठगों ने गलत खाता धारक का नाम और अन्य बहाने बनाकर बार-बार रुपये मांगे। जब तृप्ति को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज की। तृप्ति ने बताया कि ठगों ने व्हाट्सएप से क्यूआर कोड भेजे और सीनियर कर्मचारी से बात करवाकर विश्वास जीता। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान कॉल्स और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed