फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा की माटी में पला-बढ़ा, गली-गली से हूं वाकिफ : मोदी

हरियाणा की माटी में पला-बढ़ा, गली-गली से हूं वाकिफ : मोदी

Thu, 09 May 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की माटी में पला-बढ़ा, गली-गली से हूं वाकिफ : मोदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्ञान और न्याय की धरती हरियाणा मेरा घर है, मैं इसी माटी में पला- बढ़ा हूं और गली-गली से वाकिफ हूं। यहां मैं कभी स्कूटर दौड़ाता रहा तो कभी थैला लेकर बसों में लटककर सफर करता रहा। यहां के लोगों से मैने भरपूर स्नेह पाया है। हरियाणा से अपना यह लगाव जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे एक बार फिर यहां के लोगों का स्नेह व आर्शीवाद लेने के लिए आए है।


बुधवार को थीम पार्क में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये उद्गार व्यक्त किए। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की भारी अंतर से जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि मेरा यहां आना अपने घर की बात है। यहां के अपने परिवार के लोगों के साथ मैं दिल की हर बात करना चाहता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने योग व आयुर्वेद का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार में देश के समृद्घि के रास्ते पर बढ़ने का दावा करते हुए कहाकि हरियाणा परिवर्तन का गवाह रहा है। पानीपत से जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत हुई तो पूरे देश में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ा । अब भारत सर्पोटिंग पावर बनने जा रहा है, जिसमें भी बेटियों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और तरक्की के रास्ते भी खोजे है। कुरुक्षेत्र ने आयुष विश्वविद्यालय के रूप में फिर से अपनी पहचान बनाई । जबकि प्रदेश की मनोहर सरकार ने पिछले तीन वर्षो से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाकर कुरुक्षेत्र व प्रदेश को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यहां के किसान पूरे देश के लिए मिशाल माने जाते है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भी उनके व व्यापारिक हित के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने 12 मई को भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आहवान करते हुए कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण में एक-एक वोट अहम भूमिका निभाएगा। यहां भाजपा प्रत्याशियों को दिया जाने वाला एक-एक वोट सीधे मोदी के खाते में आएगा और देश विकास व तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाईवे से आईवे, शौचालय से कार्यालय, सफाई से दवाई व सिंचाई से ईएमआई तक हर व्यक्ति के जीवन को सरल बनाने का सार्थक प्रयास पिछले पांच सालों के दौरान किया गया है।

विपक्ष ने सेना के प्रति पैदा किया अविश्वास का भाव : मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने सेना के प्रति देशभर में अविश्वास का भाव पैदा किया है, जो बेहद शर्मनाक है। कांग्रेसी आज तक नहीं जानते कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या होती है। पुलवामा में सैनिकों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने जब एयर स्ट्राइक की तो कांग्रेस ने इस पर भी सवाल उठाए, जिसके चलते भाजपा को राष्ट्रवाद से कांग्रेस व पूरे देश को अवगत कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि एकता, अखंडता, राष्ट्रवाद व विकास ही भाजपा के मुद्दे है, जिनके आगे कांग्रेस ठहर नहीं पा रही है। आज विपक्षी बौखलाए हुए है और अनाप-शनाप ब्यान दे रहे है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं लागू की है। वहीं वर्ष 2022 तक हर सिर पर छत देने का भी भरोसा दिया है। 30650 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल के दौरान किसानों को फसल खराब होने पर दिया गया जबकि कांग्रेस ने पूरे कार्यकाल के दौरान ही 800 करोड़ का मुआवजा दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में न पर्ची चलती है और न ही खर्ची। हर गरीब परिवार के युवक- युवतियां भी सरकारी नौकरी लेने में अपनी योग्यता के आधार पर सफल हुए है। सरकार ने सड़कों से लेकर अन्य परियोजनाओं को गति दी है, जिससे विकास की रफ्तार बढ़ी है। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का एक पूर्व सीएम जेल में है तो एक बेल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed