{"_id":"5c96815fbdec2213f10ddc29","slug":"161553367391-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अपराध शाखा-दो ने दुकानों से चोरी करने के आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय चोरी करने के एक आरोपी को हवलदार लखन सिंह सहित टीम के अन्य सदस्यों ने दबोचा है। टीम थाना शहर थानेसर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 10 मार्च 2019 को रेलवे रोड कुरुक्षेत्र पर अमित अरोड़ा वासी राजेंद्र नगर थानेसर की दुकान रेलवे रोड अरोड़ा इंटरप्राइजेज में चोरी करने वाला आरोपी निजी अस्पताल सेक्टर-17 में मौजूद है।
अपराध शाखा-2 की टीम ने मौका से एक व्यक्ति को काबू किया, जिसकी पहचान सोमपाल उर्फ कल्लू वासी नजदीक पारस सिनेमा के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है और पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने 10 मार्च को रेलवे रोड स्थित एक दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा 9 मार्च को सलारपुर रोड पर अन्य दुकान दीपक मेडिकल एजेंसी में भी चोरी की। यहां से नकदी, कुछ कीमती दवाइयां और करीब 150 चेक, एक आधार कार्ड और सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क चोरी की थी। वहीं 7 मार्चको रेलवे रोड पर बंसल इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में भी चोरी की थी। नकदी एवं मंदिर से कुछ सिक्के भी चुराए थे। पुलिस ने चोरी किए सामान में से 6300 रुपये, एक आधार कार्ड और 150 चेक बरामद कर लिए हैं। अदालत के आदेश पर आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है।