फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,सरकारी स्कूल का चौकीदार नामजद

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,सरकारी स्कूल का चौकीदार नामजद

Fri, 29 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास,सरकारी स्कूल का चौकीदार नामजद
इस्माईलाबाद। पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले सरकारी स्कूल के चौकीदार के खिलाफ पुलिस ने वीरवार देर रात को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित बच्ची के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सरकारी स्कूल के सामने किराए के मकान में रहते है। देर शाम को उसकी बहन सड़क पर खेल रही थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो वह उसे खोजता हुआ सरकारी स्कूल की तरफ आया तो वहां सरकारी स्कूल का चौकीदार उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। उसने तुरंत बच्ची को उसके कब्जे से छुड़वाया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

जब इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार से बात कि तो उन्होंने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की सूचना थाना में मिली थी। इस जानकारी के मिलते ही पुलिस तुरंत स्कूल में पहुंची और स्कूल के आरोपी चौकीदार रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच करवाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले जाया गया है। वहीं पर बच्ची की काउंसिलिंग भी की जाएगी। मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की आगामी जांच महिला थाना कुरुक्षेत्र द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed