फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बिजलीकर्मियों पर कारवाई के खिलाफ कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

बिजलीकर्मियों पर कारवाई के खिलाफ कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों पर कारवाई के खिलाफ कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
बिजली कर्मियों पर कार्रवाई के खिलाफ कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरना जारी, नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले वीरवार को भी काली कमली स्थित एक्सईन कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। बिजली कर्मचारियों के धरने की अध्यक्षता कृष्ण चौहान ने की । धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में कर्मचारियों ने उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, पंचकूला एमडी व विजिलेंस के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। यूनिट प्रधान कृष्ण चौहान ने बताया कि एएलएम कर्मचारी रमेश कुमार को बर्खास्त करने व जेई सचिन राणा, जेई जय भगवान सिंह व लाइनमैन राजेश्वर पर गलत तरीके से कार्रवाई करने के खिलाफ की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी विभाग के आदेशानुसार कार्य करते हैं। पिछले दिनों उपभोक्ताओं के बिजली मीटर को बाहर पोल पर लगाने का काम शुरू हुआ था। जिस दौरान उपभोक्ताओं ने इन कर्मचारियों पर मारपीट जैसे झूठे आरोप लगाये थे। उपभोक्ता द्वारा झूठी शिकायत पर तीन नियमित कर्मचारियों को चार्जशीट व एक कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जबकि करनाल विजिलेंस द्वारा की गई जांच में आरोप झूूठे साबित हुए लेकिन इसके बावजूद भी चारों कर्मचारियों को दोषी करार दे दिया। जो गलत है जिसका विरोध प्रदेश भर में कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार व उच्च अधिकारी इन कर्मचारियों को बहाल नहीं करती तो धरने का रूप आंदोलन में बदल जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व बिजली विभाग की होगी। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान बलवंत सिंह व यूनिट सचिव दिनेश कौशिक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed