फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हड़ताली कर्मचारियों ने दो जगहों पर रोका ठेके पर लगाए सफाई कर्मचारियों के सफाई कार्य

हड़ताली कर्मचारियों ने दो जगहों पर रोका ठेके पर लगाए सफाई कर्मचारियों के सफाई कार्य

Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारियों ने दो जगहों पर रोका ठेके पर लगाए सफाई कर्मचारियों के सफाई कार्य
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मचारियों ने रविवार को भी भारी रोष जताया। उन्होंने जहां ठेकेदारों के अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मियों का शहर में दो जगहों पर कार्य रोका जिससे टकराव की आशंका भी बनी रही तो वहीं कर्मचारियों ने सांसद निवास पर भी जमकर रोष जताया जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 9 मई से हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मचारियों ने छुट्टी के बावजूद नगर परिषद कार्यालय पर धरना जारी रखा जिस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। दोपहर करीब 12 बजे सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी सांसद निवास पर पहुंचे जहां हुडा कार्यालय से सांसद निवास तक जोरदार प्रदर्शन किया तो वहीं सांसद निवास पर पहुंचकर भी जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने सांसद सचिव को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले कर्मचारियों को सूचना मिलने पर वे मेन बाजार व रूद्रा सिनेमा के समीप पहुंचे और वहां ठेकेदार के अधीन नगर परिषद की ओर से कराया जा रहा सफाई कार्य रोक दिया। इससे एक बार टकराव की आशंका भी बन गई लेकिन हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों की ओर से यूनियन प्रधान सुभाष गुंस्सर व अन्य कर्मचारी नेताओं ने मामले को नियंत्रण में रखा और शांतिपूर्ण ढंग से सफाई कार्य बंद करवा दिया। इससे पहले शनिवार को भी बिरला मंदिर पर भी कराया जा रहा सफाई कार्य रोक दिया गया था जहां टकराव जैसे हालात हो गए थे। उधर सांसद को ज्ञापन देने के उपरांत कर्मचारी वापस धरना स्थल पर पहुंचे जहां शाम पांच बजे तक धरना जारी रखते हुए भारी रोष जताया। यूनियन प्रधान सुभाष गुस्सर ने कहा कि उनकी हड़ताल पूरी तरह से शांतिपूूर्ण ढंग से चलाई जा रही है, लेकिन मांगे पूरी होने तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उधर हड़ताल के चलते शहर में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे है, जिनसे बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता। नगर परिषद ईओ बी एन भारती का कहना है कि सरकार की ओर से जैसे ही आदेश होंगे, कर्मचारियों को लेकर वैसी ही कार्रवाई की जाएगी। अभी पूूरी स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed