फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला भर की अनाज मंडियों का अटका 100 करोड़ से अधिक का भुगतान

जिला भर की अनाज मंडियों का अटका 100 करोड़ से अधिक का भुगतान

Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जिला भर की अनाज मंडियों का अटका 100 करोड़ से अधिक का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गेहूं खरीद के 72 घंटे में भुगतान का सरकार द्वारा किया गया दावा 14 दिनों में भी पूरा नहीं हो पाया है। खरीद एजेंसियां तो दूर खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग के हालात सबसे बदतर रहे जिसके चलते वीरवार तक भी जिला भर की अनाज मंडियों का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अटका रहा। पिछले करीब 14 दिनों से कोई भुगतान नहीं किये जाने के कारण किसानों से लेकर आढ़ती भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो वहीं सरकार के दावों की भी हवा निकल रही है। कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी का ही उक्त एजेंसी पर करीब 50 करोड़ रुपये का भुगतान रुका हुआ है जबकि आढ़ती अधिकारियों के कार्यालयों में लगातार चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं तो वहीं किसान आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि अब गेहूं का सीजन निपट गया है और आवक न के बराबर ही रह गई है इसके बावजूद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है और अधिकारी आढ़तियों के समक्ष कभी छुट्टियां होने का बहाना कर रहे है तो कभी जल्द भुगतान जारी होने के आश्वासन दे रहे हैं लेकिन आढ़तियों में रोष गहराता जा रहा है।

न भुगतान सही रहा न ही उठान : बलविंद्र
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बलविंद्र सिंह का कहना है कि हर सीजन की तरह इस बार भी न गेहूं का भुगतान सही रहा और न ही उठान। 15 दिनों तक भी भुगतान नहीं हो रहा जबकि सरकार लोगों के बीच 72 घंटे में भुगतान कर दिए जाने के दावे कर रही है। आढ़ती अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं और हर रोज मंडी में सैकड़ों किसान भुगतान के लिए आढ़तियों के पास पहुंच रहे हैं। उठान भी मनमाने तरीके से होने के कारण ही मंडियों में बारिश में भीग रहा है लेकिन अधिकारी किसी भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों के साथ सरकार कर रही मजाक : बैंस
भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस का कहना है कि सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। किसानों को ही मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा जाता है और सत्ता में आते ही किसानों को दरकिनार करते हुए प्रताड़ित करने का कार्य किया जाता है। किसानों को पहले फसल बेचने के लिए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है और फिर फसल का भुगतान भी समय पर नहीं मिल पाता। आज तक 72 घंटे में भुगतान किसी भी किसान को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अप्रैल तक का भेजा चेक, दो दिन में 25 तक का हो जाएगा भुगतान : वीरेंद्र
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वीरेंद्र सिंह ने माना कि भुगतान में कुछ विलंब हुआ है लेकिन 19 अप्रैल के भुगतान का चेक भेज दिया गया है तो वहीं 25 अप्रैल तक का भुगतान अगले एक-दो दिनों में आढ़तियों के खातों में चला जाएगा। यह राशि ट्रेजरी में भेजी जा चुकी है। 27 के बाद गेहूं आवक बेहद कम रह जाने के चलते खरीद भी कम रही और जल्द ही पूरा भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed