फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरियाणा की जनता को मुद्दों से भटका रही खट्टर सरकार : अशोक तंवर

हरियाणा की जनता को मुद्दों से भटका रही खट्टर सरकार : अशोक तंवर

Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की जनता को मुद्दों से भटका रही खट्टर सरकार : अशोक तंवर
हरियाणा की जनता को मुद्दों से भटका रही खट्टर सरकार : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि खट्टर सरकार लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। गाय-गीता-गायत्री का नाम लेकर लोगों का ध्यान बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स आदि मुद्दों से भटका रही है। तंवर ने शनिवार को यह बातें थानेसर शहर में हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने यात्रा के दौरान भरोसा जताया कि हरियाणा में अगले चुनावों में लोकसभा की सभी दस सीट कांग्रेस जीतेगी। साथ ही विधानसभा में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोगों की परेशानियों को सुन उन्हें आगामी चुनावों में कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने शनिवार को कश्यप धर्मशाला से हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर अंबाला सिटी के लिए रवाना किया। अशोक तंवर ने झांसा रोड स्थित शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। हरियाणा कांग्रेस की प्रवक्ता अमरदीप कौर, पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने तंवर का स्वागत किया। थानेसर में विशाल सिंगला के नेतृत्व में साइकिल सवारों के जत्थे ने तंवर की अगवानी की। कश्यप धर्मशाला से बवानी खेड़ा, सिंहपुरा, धुराला, हंसाला, सरायंसुखी, गोविंदमाजरा, धंतौड़ी, शाहाबाद आदि स्थानों पर तंवर ने जनसभाओं को संबोधित किया। रविवार को पिहोवा अनाज मंडी में रैली के साथ साइकिल यात्रा का पहला चरण पूरा होगा। गांव धंतौड़ी में नंबरदार नरेश ने डॉ. तंवर का स्वागत किया। तंवर ने गुरुद्वारा में माथा टेक अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed