फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धोखा दिवस पर आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

धोखा दिवस पर आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
धोखा दिवस पर आम आदमी पार्टी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
आम आदमी पार्टी ने मनाया धोखा दिवस, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
आम आदमी पार्टी के स्टेट ऑब्जर्वर विशाल खुब्बड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में आठ नवंबर को हुई नोटबंदी के दिन को धोखा दिवस के रूप में मना रही है। यह बात उन्होंने पुतला फूंकने के बाद कही। कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर देश की जनता को धोखा दिया है। पिछले साल आठ नवंबर को केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी के फैसले ने छोटे व्यापारियों, दैनिक मजदूरी, वेतन वर्ग और समाज के लगभग सभी वर्गों को प्रभावित किया है। इस फैसले ने अर्थव्यवस्था को तहस नहस तो किया ही, पूरे देश में लाखों की संख्या में नौकरियां भी समाप्त कर दीं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले ने बैंकों की लाइन में लगे 200 से अधिक लोगों की जान ले ली। आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी की। इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ा। नोटबंदी के बाद सारा पैसा वापस बैंकों में आ गया। इस दौरान सारा काला धन मोदी सरकार ने सफेद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास का नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। एक साल बाद भी आरबीआई नोटों की गिनती नहीं कर सकी है। इससे आम जनता का कारोबार खत्म हो गया, लेकिन नोटबंदी के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के व्यापार में 16 हजार गुना बढ़ोतरी हो गई। किसान आत्महत्या कर रहे हैं और व्यापार ठप हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम सिंह संगठन मंत्री थानेसर, सुमित गर्ग संगठन मंत्री पेहवा, बीर सिंह बोहली संगठन मंत्री शाहबाद, राजकुमार बपदा लाडवा हलका अध्यक्ष, मुनीष सारसा, यशोदा देवी, प्रकाश कौर, विशाल गोयल, प्रशांत, रविंद्र नलवी, हरमीन कौर, प्रेम नाथ जांगड़ा, शमशाद अमीन, सुरेंद्र पूरी, प्रवीन वर्मा, एसएन मिश्रा, करण शर्मा, मुनीष कुमार, बिंदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed