{"_id":"59dfb5b84f1c1bce538b7253","slug":"161507833272-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक मास बालाजी महाराज की पूजा विशेष फलदायी: महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक मास बालाजी महाराज की पूजा विशेष फलदायी: महावीर
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मास में बालाजी महाराज की पूजा विशेष फलदायी: महावीर
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
श्रीदक्षिणमुखी हनुमान मंदिर स्थित मेन चौक की ओर से कार्तिक मास के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी वीरवार को मॉडल टाउन स्थित रामगोपाल धीमान के निवास स्थान पर पहुंची। यहां आयोजक परिवार ने पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत किया। बालाजी भजन मंडली में भजन गायक विजय शर्मा, गोपाल भल्ला, हरिकेश सैनी, सोनू पांडेय, मोनू ने एक से एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया। महंत महावीर दास ने बताया कि कार्तिक मास में बालाजी महाराज की पूजा करने से मनुष्य को सुख, शांति के साथ समृद्धि प्राप्त होती है। भगवान बालाजी अपने भक्तों के सभी संकटों को हर लेते है। इसलिए इन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। महंत महावीर दास ने आयोजक परिवार को बालाजी का स्वरूप भेंट किया। इस मौके पर नरेश शर्मा, जगगी तनेजा, प्रमोद धीमान, प्रवीण धीमान, विनोद शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।