फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 lakh rupees grabbed by showing a vegetable garden of job in America, case

Kurukshetra News: अमेरिका में नौकरी का सब्जबाग दिखा 16 लाख रुपये हड़पे, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees grabbed by showing a vegetable garden of job in America, case
झांसा। वेल्डर के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर उसके रिश्तेदार ने 16 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित उसके दोनों बेटे और दोस्त को नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में जोगी राम निवासी झांसा ने बताया कि उसका बेटा रजत बीएससी एग्रीकल्चर पास है। फरवरी 2021 में उसका दूर का रिश्तेदार सुनील निवासी संगोंध जिला मोहाली (पंजाब) उसकी दुकान पर आया था। उसने उसे झांसा दिया कि यहां पर सरकारी नौकरियां नहीं है। उसके बेटे अंकुर और अमर अपने एक साथी बलविंद्र सिंह उर्फ बंटी के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करते हैं। उसका बेटा रजत बीएससी पास है। उसे आसानी से अमेरिका का स्टडी वीजा मिल जाएगा। उसकी बातों में आकर उसने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए मार्च 2021 में बेटे का पासपोर्ट व अन्य कागजात दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने कॉल करके कहा कि उसके बेटे का अमेरिका से ऑफर लेटर आ गया है। 15 मई को आरोपी सुनील और बंटी उससे एक लाख 90 हजार रुपये उसकी दुकान पर आकर ले गए। 18 मई को उसने आरोपी अंकुर के खाते में 4,02,687 रुपये आरटीजीएस कराए। कुछ दिन आरोपियों ने उसके बेटे का दिल्ली में इंटरव्यू भी कराया। 14 जुलाई को आरोपियों ने उससे फीस के नाम पर 3,95,222 और 22 जुलाई को 4,02,052 आरटीजीएस से कराए थे। बाद में आरोपी सुनील भी उससे दो लाख रुपये ले गया। आरोपियों ने उससे कुल 16 लाख रुपये लेकर उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा और न ही पैसे लौटाए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील, अंकुर, अमर और बंटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed