{"_id":"5cf967ecbdec22077e09ceea","slug":"155984893419-kurukshetra-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ व्यापारी से लूटपाट करने के आरोपियों को सीआईए ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ व्यापारी से लूटपाट करने के आरोपियों को सीआईए ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाडवा। कबाड़ व्यापारी से 3 जून रात को बाबैन-शाहाबाद रोड पर गांव सूजरा के पास व्यापारी से लूट के मामले को सीआईए-2 ने दो दिन में सुलझा लिया है। सीआईए टीम ने आरोपियों को काबू कर उनसे वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है, लेकिन पुलिस आरोपियों से वारदात के दौरान प्रयोग की गई पिस्तौल व लूटी गई 2 लाख 10 हजार की राशि बरामद नहीं कर सकी।
लूट का मास्टरमाइंड लाडवा की गीता कॉलोनी निवासी रणधीर सिंह, धनौरा निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू, व जिला करनाल के गांव जागीर धनौरा निवासी राजबीर शामिल है। अपराध शाखा ने तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने मामले की पड़ताल करने के लिए सीआईए-2 को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद सीआईए-2 प्रभारी मलकीत सिंह ने पीड़ित व्यापारी के बयान दर्ज कर उसके आधार पर जांच शुरू की थी। सीआईए ने इस मामले में कैंटर चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयान की। इसके बाद सीआईए टीम ने कैंटर चालक के अलावा दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, जिसके बाद 5 जून देर शाम को गांव बड़शामी के नजदीक दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। गौरतलब है कि 3 जून रात को बाबैन-शाहाबाद रोड पर गांव सूजरा के नजदीक कैंटर चालक व उसके अन्य साथियों ने पिस्तौल के बल पर कबाड़ व्यापारी गिरधारी लाल से 2 लाख 10 रुपये लूटे थे, जिसके बाद सीआईए-2 टीम मामले की जांच में जुटी थी।