Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कनेडियन टूल्स साइबर क्राइम रोकने में सहायक:- प्रो अली

कनेडियन टूल्स साइबर क्राइम रोकने में सहायक:- प्रो अली

Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कनेडियन टूल्स साइबर क्राइम रोकने में सहायक:- प्रो अली

विज्ञापन
कनेडियन टूल्स साइबर क्राइम रोकने में सहायक
साइबर अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन
कुरूक्षेत्र । इंटरनेट के प्रभाव बढ़ने के साथ ही साइबर अपराधों की बाढ़ आई हुई है। पूरी दुनिया हैकिंग और साइबर क्राइम से परेशान है। ऐसे में कनेडियन साइबर संस्थान के चार टूल्स इस अपराध को रोकने में मददगार हुए हैं। साइबर सुरक्षा व निजता की रक्षा करने वाले इन टूल्स का इस्तेमाल चार बड़ी आईटी कंपनियां कर रही है। ये जानकारी कनाडा के साइबर क्राइम संस्थान के निदेशक प्रो. घोरवानी अली ने विश्वविद्यालय के यूआईआईटी संस्थान में शुक्रवार को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में साइबर क्राइम पर आयोजित कार्यशाला में दिए।

प्रो. घोरवानी अली ने कहाकि साइबर क्राम से जुड़ी घटनाओं में उपभोक्ताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कनेडियन संस्थान के लिए एमटैक के विद्यार्थियों को वहां की छात्रवृति और प्रवेश परीक्षा के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि यूआईईटी के छात्र इसका फायदा उठा सकतें हैं और एमओयू के लिए अनुशंसा जाहिर की। संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने प्रो. अली का स्वागत करते हुए कहा कि विषय की महत्ता के लिए हमारे कंप्यूटर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए हम भी संस्थान की हर गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय जांगड़ा ने कहा कि विश्व स्तरीय शोध को बढ़ाने के लिए हमारे विद्यार्थियों में बहुत ही क्षमता है और हम उसको आगे बढ़ाने में आना शैक्षणिक सत्र में पूरा योगदान दे सकतें हैं। इस मौके पर एनआईटी के प्रो. बीबी गुप्ता, कंप्यूटर विभाग प्रमुख डॉ. संजीव धवन, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. राम अवतार, डॉ. पूनम डबास, डॉ. कुलविंद्र सिंह, प्रियंका जांगड़ा, डॉ. चंद्र दिवाकर वमौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed