फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र से यमुनानगर रेल लाईन

कुरुक्षेत्र से यमुनानगर रेल लाईन

Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से यमुनानगर रेल लाईन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के लिए वाया रादौर 58.61 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने के लिए एक साल पहले सर्वे हुआ, जिसके बाद 1478.31 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हुआ, लेकिन यह परियोजना आज तक एक कदम भी नहीं बढ़ पाई और फाइल ही डंप हो गई। बताया जा रहा है कि इस लाइन से विभाग को कोई फायदा न होने की संभावना के चलते ही इसे माइनस श्रेणी में रख दिया गया है। इस संबंध में 12 जून को रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन की मांग कर रही रेल यात्री कल्याण समिति को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया । इसके साथ ही सर्वे के बाद लोगों में इस रेल लाइन के बिछाए जाने की वर्ष 2017 में जगी उम्मीद 2018 में धूमिल हो गई। जहां वर्ष 1970 से की पूरे क्षेत्र की यह बड़ी मांग रही है तो वहीं पिछले करीब 15 वर्षों से रेल यात्री कल्याण समिति भी इसके लिए संघर्ष करती रही है और अब नए वर्ष 2019 में आने वाले रेल बजट में इसे फिर शामिल किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष शुरू किया गया है, जिसके चलते समिति की ओर से रविवार से दो दिवसीय भूख हड़ताल व धरना रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे रोड पर शुरू किया गया।


गुलजारी लाल नंदा से लेकर सांसद राजकुमार सैनी को भी लगाई गुहार
धरने पर बैठे रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि इस लाइन के लिए तत्कालीन सांसद रहे गुलजारी लाल नंदा से लेकर वर्तमान सांसद राजकुमार सैनी को भी अनेकों बार गुहार लगाई। यही नहीं स्थानीय विधायकों से लेकर सीएम के समक्ष भी यह मांग उठाई, लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस लाइन को बिछवाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद रही कैलाशो सैनी ने इस मांग के एक बार संसद में उठाया था, लेकिन उनके पहले व बाद में यह मामला संसद में नहीं उठाया गया। उधर भूख हड़ताल पर बैठे सतपाल गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को पटियाला व यमुनानगर से दोनों ओर की लाइनों को जोड़ने की पुरानी मांग है, जिसके लिए 420 करोड़ का बजट भी पास किया गया, लेकिन इसके बाद इस पर आज तक कोई काम नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



ये भी उठाई मांग
- रेलगाड़ी नं 54037 व 54039 को रोहतक तक चलाया जाना।
- शाहाबाद में पहले से रुकने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव किया जाए।
- कुरुक्षेत्र स्टेशन पर हुडडा सेक्टर 13 की ओर टिकट खिड़की खोली जाए।
- कुरुक्षेत्र धार्मिक स्थल होने के चलते यहां बांद्रा एक्सप्रेस का भी ठहराव किया जाए।


ये रहे भूख हड़ताल व धरने में शामिल
रेल लाइन की मांग को लेकर शुरू की गई दो दिवसीय भूख हड़ताल में रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, सीता राम दयौरा शामिल हुए जबकि उनके साथ भारतीय किसान मजदूर यूनियन हरियाणा एवं पंजाब के प्रभारी सुखदेव सिंह विर्क, अजमेर सिंह, गुरदेव सिंह, हॉकम सिंह, हरि राम, कृष्ण लाल मदन लाल मित्तल, विष्णु भगवान अग्रवाल, बृज मोहन गुप्ता, अशोक कपूर, कुलदीप सिंगला, अशोक कुमार गुप्ता, बीबी जिंदल, एसके कपला, डॉ. सोम प्रकाश बंसल, चंद्र प्रकाश, चमन लाल, दौलत राम, कर्मचंद, अश्वनी हतवाल, लाजपत राय सिंगला, सुरेश सिंगला सहित अन्य कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed