फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद ं 20-35-17

जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद ं 20-35-17

Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद  ं 20-35-17
- 15 मिनट जाम के बाद देर रात तक चलती रही बैठकें, नहीं बन पाई सहमति
विज्ञापन

फोटो 22 से 25
जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद
- 15 मिनट रोड जाम के बाद देर रात तक चलती रही बैठकें, नहीं बन पाई सहमति
- कर्मवीर गुट ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर कैथल - कुरुक्षेत्र रोड किया जाम
- अंग्रेज सिंह गुट का धरना भी रहा जारी, जमकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धरना, बैठक और फिर रोड जाम के बाद रविवार को देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा, लेकिन जाट धर्मशाला एवं सभा की चौधर का विवाद थम नहीं पाया। दिन भर दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांग पर अड़े रहे, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एसडीएम सतबीर कुंडू सहित कई अधिकारियों से लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। धर्मशाला के मुख्य गेट पर ताला लटका रहा तो दोनों अन्य गेटों पर भी पुलिस कड़ी निगाहें रहीं।
रविवार को कर्मवीर गुट ने प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई। कुछ ही देर तक बैठक के बाद सैकड़ों लोग अचानक ही कुरुक्षेत्र- कैथल रोड पर उतर आए। यह देख प्रशासनिक अधिकारियों की सांसें फूल गईं। इससे पहले बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण श्योकंद ने ऐलान किया कि सांकेतिक तौर पर ही एक घंटे के लिए रोड जाम किया जाएगा, लेकिन उनकी ओर से बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी के साथ प्रशासनिक व सामाजिक तौर पर बातचीत नहीं हुई तो रोड जाम स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। दो दिन बाद रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लोग धर्मशाला के बाहर ही रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया, जिसकी सूचना मिलते ही डीएसपी राज सिंह व धीरज कुमार सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस व अन्य अधिकारियों ने उस समय राहत की सांस ली जब यह जाम महज 15 मिनट बाद ही खोल दिया गया। इसके बाद फिर बैठकों का दौर चलता रहा, लेकिन देर रात तक कोई परिणाम नहीं निकल सका। वहीं देर रात अंग्रेज सिंह गुट के लोग सुबह फिर धरना देने के ऐलान के साथ धरना समाप्त कर चले गए।
विज्ञापन


दोनों गुटों के 7-7 लोगों की हुई गुप्त बैठक
समाज के नेता सूबे सिंह समैण के प्रयासों के चलते दोनों गुटों के 7-7 लोगों की गुप्त बैठक भी हुई। विवाद निपट जाने की उम्मीद दोनों ओर से ही की जाती रही। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक चली बैठक में अंग्रेज सिंह गुट ने कर्मवीर गुट के सुझाव से इनकार कर दिया। जिसके चलते कोई बात नहीं बन पाई। इसके बावजूद भी देर रात तक कर्मवीर गुट की ओर से बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल के साथ ही एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अधिकारी व भारी पुलिस बल रहा तैनात
धर्मशाला के अंदर व बाहर रविवार को भी माहौल तनावपूर्ण रहा। शाहाबाद एसडीएम सतबीर कुंडू, तहसीलदार टीका राम, बीडीपीओ विकास कुमार, डीएसपी राज सिंह, धीरज कुमार सहित भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जहां कर्मवीर गुट की ओर से बुलाई गई प्रदेश स्तरीय बैठक के चलते मुख्य सड़क की ओर दोनों गेट खोले रखे तो वहीं मुख्य गेट पर अंग्रेज सिंह गुट का धरना जारी रहा। गेट पर ताला लटका रहा तो पुलिस का पहरा भी रहा। अंग्रेज सिंह गुट ने आरोप लगाए कि धर्मशाला से हुक्का व पानी जैसी सुविधाएं भी बाहर नहीं आने दी जा रही है, जिससे लोगों में रोष है।

धर्मशाला खाली होगी और प्रशासक संभालेगा कार्य तो ही उठेगा धरना : अंग्रेज
पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह ने धर्मशाला के मुख्य गेट पर ही अनिश्चितकालीन धरने के दौरान कहा कि धर्मशाला खाली कराए जाने और प्रशासक द्वारा पूरी तरह से कार्य संभाले जाने की वे मांग कर रहे हैं। इनके पूरा होने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कर्मवीर गुट ने 7 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक करने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उनकी ओर से रखे गए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है। धरना जारी रहेगा, जिसमें लोगों की संख्या भी बढ़ती रहेगी।

नवनियुक्त प्रधान कर्मवीर ने इस्तीफा देने का किया ऐलान, नामंजूर
नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रधान कर्मवीर घराड़सी ने देर शाम लोगों के बीच ही खुले तौर पर ऐलान किया कि उनकी कार्यकारिणी ने समाज हित में इस्तीफा दे दिया है और अब समाज के लोग ही धरना एवं अनशन चलाने व समाप्त करने का निर्णय लेंगे। इसके बाद फिर से उनके गुट की बैठक शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही और इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया। वहीं प्रशासक एवं एसडीएम अनिल यादव का कहना है कि उनके पास भी ऐसी सूचनाएं आई हैं। अभी लिखित तौर पर उनके पास कुछ नहीं आया है और समाज के तौर पर बनाई कमेटी से उसी अनुसार ही इस्तीफा दिया जा सकता है, जिसमें प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत नहीं।


अब 26 अगस्त को होगी एक लाख लोगों की बैठक, बनाई 5-5 लोगों की 200 कमेटियां
देर रात तक चली कर्मवीर गुट की ओर से बैठक में निर्णय लेने के बाद ऐलान किया गया कि अब 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसमें समाज के करीब एक लाख लोग जुटेंगे। नवनियुक्त प्रधान कर्मवीर ने बताया कि इस बैठक को सफल बनाने के लिए 5-5 लोगों की 200 कमेटियां बना दी गई हैं जो गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक 8844 मतदाताओं के आधार पर चुनाव नहीं कराया जाएगा तब तक धरना व अनशन भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed