फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव का आगाज, उमड़े श्रद्धालु

भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव का आगाज, उमड़े श्रद्धालु

Sun, 18 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव का आगाज, उमड़े श्रद्धालु
भद्रकाली शक्तिपीठ में नवरात्रोत्सव का आगाज, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जय मां भद्रकाली, जय मां जगदंबे के जयकारों के साथ हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में नवरात्रोत्सव का आगाज शनिवार को शोभायात्रा के साथ हो गया। दोपहर को शक्तिपीठ से रवाना हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
52 शक्तिपीठों में से प्रदेश में स्थित एकमात्र प्राचीन शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में नवरात्रोत्सव का शुभारंभ मंगल आरती, कलश पूजन, ध्वजारोहण, ज्योति पूजन, दोपहर को शोभायात्रा के बाद शाम साढ़े छह बजे महाआरती और ज्योति स्थापना के साथ हुआ। रविवार तड़के से ही नवरात्रोत्सव में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार को शक्तिपीठ से रवाना हुई शोभायात्रा को डीसी डॉ. एसएस फुलिया और उनकी धर्मपत्नी रेणु फुलिया (विशेष सचिव राज्य सरकार), पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने हरी झंडी दी। शोभायात्रा की अगुवाई 2100 कलशधारी महिलाओं ने की। इनके अलावा मां भगवती के 1100 लाल झंडों को थामे महिलाएं, 52 शक्तिपीठों के प्रतीक चांदी 52 त्रिशूल के साथ महिलाएं कतारबद्ध होकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की 52 झांकियां, ज्योतिरथ, 32 रथ, तीन बैंड, ढोल, एक फौजी बैंड इस शोभायात्रा का खास आकर्षण बने। मां भद्रकाली, राधा-कृष्ण और भगवान शिव की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल बैंड की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार और जलपान के लिए स्टाल लगाये गए थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर से आरंभ होकर शोभायात्रा जनता स्कूल, छोटा बाजार, अंबेडकर चौक, एलआइसी रोड, श्रद्धानंद चौक, अहिल्या बाई चौक, न्यू कॉलोनी से होते हुए महाराजा शूर सैनी चौकी, अंबेडकर चौक, कच्चा घेर, गोशाला बाजार से होकर शाम शक्तिपीठ पर पहुंची। इस अवसर पर मुख्य रूप से मां भद्रकाली सेवक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, शोभायात्रा व्यवस्था प्रमुख स्नेहिल शर्मा, एसके गर्ग एडवोकेट, हेमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतिदिन होगी भजन संध्या, भंडारा, दुर्गाष्टमी पर होगा जागरण
मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर प्रतिदिन शाम को भजन संध्या और महाआरती होगी। 17 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना अखंड भंडारा चलेगा। इसी के साथ 18 से 24 तक प्रतिदिन नवरात्र व्रत भंडारा चलेगा। 25 मार्च को दुर्गाष्टमी पर भगवती जागरण होगा। इसमें इंटरनेशनल टीवी आर्टिस्ट कुमार विशु (मुंबई), बॉलीवुड कोरियोग्राफर रंजना नैब वैष्णवी नृत्यांगना और शमिंद्र शम्मी महामाई का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मां भद्रकाली का पूजन करने से मनुष्य को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में सभी भक्त कन्या पूजन करें और भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य सजा मां भगवती का दरबार और 108 फुट ऊंचा गुंबद
नवरात्रोत्सव पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ को भव्य सजाया गया है। श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद, प्राचीरें, परिसर से लेकर झांसा रोड पर मां भद्रकाली चौक तक को लाइटों, झडों, फूलों और अन्य सामग्री से सजाया गया है। उत्सव के दौरान शक्तिपीठ सेवक मंडल और महिला सेवक मंडल के अलावा श्रद्धालुओं के सहयोग और सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इस दौरान पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed