{"_id":"5a4144224f1c1b96698bb1cc","slug":"151514226722-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांवरिया ने पकड़ा मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले... भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांवरिया ने पकड़ा मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले... भजन पर झूमे श्रद्धालु
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांवरिया ने पकड़ा मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले... पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्रीकृष्ण कृपा गोशाला एवं सेवा समिति ने सेक्टर-5 में दीपक सलूजा और मिश्रान गली में तुलसीदास बत्रा के निवास स्थान पर गीता के 12वें अध्याय का पाठ और संकीर्तन आयोजित किया। समिति के संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, सतीश डोगरा, मनीष खुराना, ओम भाई सुभाष भाई, प्रेम कुमार ने भजन पेश किए। समिति ने सलूजा और बत्रा परिवार को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि समिति नि:शुल्क गीता पाठ और संकीर्तन करती है। उन्होंने बताया कि संकीर्तन और गीता पाठ में जो भी चढ़ावा आता है, वह सब श्रीकृष्ण कृपा गोशाला में गाय माता के लिए जाता है। वत्स ने बताया कि 14 जनवरी को समिति ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा करेगी। ठाकुर जी और श्रीगीता जी को शिरोधार्य करके परिक्रमा महाआरती स्थल से शाम चार बजे प्रारंभ होगी। सुनील वत्स के सांवरिया ने पकड़ लिया मेरा हाथ, मेरी हो गई बल्ले बल्ले... भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। पाठ और संकीर्तन के बाद भंडारा भी दिया गया। इस अवसर पर तुलसीदास बत्रा, सुरेश शर्मा, मदनगोपाल शर्मा, राजेश ललित, रमाकांत शर्मा, फतेह चंद गांधी, डॉ. श्याम लाल आहुजा, शुभम मित्तल, तरुण वधवा, श्याम सुंदर गौतम, तिलकराज, रामपाल शर्मा आदि शामिल रहे।