फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पेयजल सप्लाई में लीकेज के कारण कई घरों की दीवारों में आई दरारें

पेयजल सप्लाई में लीकेज के कारण कई घरों की दीवारों में आई दरारें

Wed, 22 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई में लीकेज के कारण कई घरों की दीवारों में आई दरारें
पेयजल सप्लाई में लीकेज के कारण कई घरों की दीवारें दरकीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गांव छपरा में पेयजल की सप्लाई में पिछले कई दिनों से लीकेज की वजह से एक गली के करीब 7 घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे पीड़ित ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। गांववासी अजैब सिंह, फुला राम, माया देवी, महिंद्र सिंह, बलकार सिंह, कर्म सिंह, कृष्ण, हरिकिशन, कुशुम, दीपन, सोम सिंह सांगवान, कमलेश देवी आदि ने बताया की करीब दो साल से यह पानी की लीकेज हो रही है ग्राम सरपंच को इसके बारे में कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि लीकेज के कारण कई मकान की तो गिरने तक की नौबत आ गई है। ग्रामीण अजैब सिंह ने बताया कि उसके घर की दीवारों में दरारें अधिक बढ़ने के कारण उसे भय है कि उसका मकान किसी भी समय गिर सकता है जिसके कारण उसने मकान को ही खाली कर दिया है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि पेयजल सप्लाई को जल्द ही ठीक करवाया जाए तथा गांव में एक सर्वे करवा कर जिन ग्रामीणों के घरों में अधिक नुकसान है उन्हें नुकसान के हिसाब से मुआवजा दिया जाए ताकि ग्रामीण अपने घरों का निर्माण व रिपेयर आदि करवा सके।


क्या कहती हैं गांव की सरपंच
जब इस बारे में ग्राम सरपंच नेहा से बात कि तो उन्होंने बताया कि उनके पास पेयजल सप्लाई में लीकेज की शिकायत आई थी। मामले को तुरंत संज्ञान में लेते ही पाईप लाईन को दुरुस्त करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन अंडर ग्राउंड होने की वजह पहले लीकेज का पता नहीं चला जिसके कारण कई मकानों की दीवारों में दरारें जरूर आई हैं। लेकिन अब पाइप लाइन को सही करवा दिया गया है। गांव में अब कहीं भी पाईप लाईन में लीकेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed