{"_id":"62bb614b6355123750059fc8","slug":"150-units-of-blood-collected-in-five-camps-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1129762198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शिविरों में 150 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शिविरों में 150 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते समाजसेवी संदीप गर्ग। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। रोटरी, रोटरेक्ट और इनरव्हील क्लब ने मंगलवार को पांच स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है। इन शिविरों में कुल 150 इकाई रक्त एकत्रित किया गया।
अनाज मंडी धर्मशाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ समाजसेवी संदीप गर्ग ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर किया। शिविर में 65 इकाई रक्त संग्रह किया गया। इसके अलावा गांव बड़ौदा स्थित गुरुकुल यज्ञशाला में लगे शिविर में 30 इकाई, गांव मथाना के एचसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गांव सिरसमा और बाबैन में लगे शिविरोें में 55 इकाई रक्त एकत्रित किया गया।
समाजसेवी गर्ग ने कहा कि रक्तदान करने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हम सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। किसी भी फैक्ट्री और कारखाने में रक्त का उत्पादन नहीं किया जा सकता है। इसलिए रक्त मानव से मानव को दी जाने वाली अमूल्य सौगात है। तभी रक्तदान को महादान कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं रोटरी क्लब के प्रधान सुमित गर्ग ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग की ओर से गांव यारी में तीसरी रसोई भी शुरू कर दी गई है। वहां पर भी लोगों को पांच रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इस मौके पर विकास सिंघल, राकेश खुराना, सविंद्र कौर, विशाल, भूपिंद्र सिंह, रवि गिरधर, शुभम धीमान, निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।