फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 suspended officers and employees reinstated after two and a half months

Kurukshetra News: निलंबित किए 15 अधिकारी और कर्मचारी ढाई माह बाद बहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
15 suspended officers and employees reinstated after two and a half months
कुरुक्षेत्र। धान कटाई के सीजन के दौरान पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने पर अक्तूबर माह में निलंबित किए गए 15 अधिकारी व कर्मचारियों को करीब ढाई माह बाद बहाल कर दिया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़े इन कर्मचारियों में चार अधिकारी कुरुक्षेत्र जिले के भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बहाल हुए अधिकारी व कर्मचारियों में शाहाबाद के खंड कृषि अधिकारी ओमप्रकाश, थानेसर के विनोद कुमार, लाडवा के अमित काम्बोज, पिपली के एडीओ प्रताप सिंह, नारायणगढ़, अंबाला के एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर विशाल गिल, अंबाला के असिस्टेंट प्लांट प्रोटेक्शन ऑफिसर शेखर कुमार, शहजादपुर, अंबाला के एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर रमेश कुमार, कृषि विभाग हिसार में कार्यरत सहायक गोविंद व पूजा, सुल्ताना, मतलौडा जिला पानीपत के एडीओ संगीता यादव, कृषि विभाग करनाल के सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुनील कुमार, घरौंडा के खंड कृषि अधिकारी राहुल दहिया, भूना फतेहाबाद के खंड कृषि अधिकारी कृष्ण कुमार, फतेहाबाद के एग्रीकल्चर इंस्पेक्टर सुनील शर्मा और भूना फतेहाबाद के असिस्टेंट केन डेवलेपमेंट ऑफिसर रामेश्वर श्योकंद शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने इन्हें तत्काल प्रभाव से बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। कर्मचारी व अधिकारियों को बहाल किए जाने की पुष्टि कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद ने भी की है। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को बहाल हुए कर्मचारी व अधिकारियों ने डयूटी भी संभाल ली है। बता दें कि 20 अक्तूबर को पराली जलाने में नाकाम रहने के चलते प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed