फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 out of 18 Panchs became unopposed, six candidates entered the fray for the post of Sarpanch

Kurukshetra News: 18 में से 15 पंच निर्विरोध बने, सरपंच पद के लिए छह उम्मीदवार उतरे मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
15 out of 18 Panchs became unopposed, six candidates entered the fray for the post of Sarpanch
शाहाबाद। ब्लॉक में एक सरपंच पद व 18 पंचों के लिए नौ जुलाई को उपचुनाव होना है, जिसको लेकर चुनावी योद्धा अपनी-अपनी तैयारी में हैं। सोमवार को नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि थी, जिस कारण गांवों में चुनावी रंग नजर आया। गांव भोकरमाजरा, चनारथल, ढोला माजरा, हल्दाहेड़ी, काहनगढ़, कल्याणा, कठवा, कतलाहरी, मछरौली, मदूदां, रायपुर, रामनगर एम., शहजादपुर पट्टी, शहजादपुर पट्टी तथा यारी में पंच पद के लिए एक-एक ही नामांकन दर्ज हुआ, जिसके चलते ये सर्वसम्मति से बनने तय है। गांव सूढ्पुर में किसी एक ने भी पंच पद के नामांकन दाखिल नहीं किया है। गांव मोहनपुर में पंच पद के लिए दो तथा गांव दाऊदमाजरा में पंच पद के लिए दो नामांकन आए हैं।
विज्ञापन

वहीं गांव जंधेड़ी में सरपंच पद के लिए छह योद्धा चुनाव मैदान में उतरे हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बक्षी ने बताया कि नौ जुलाई को मतदान होगा तथा शाम को ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 27 जून को नामांकन की छंटनी होगी तथा 28 जून को नाम वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन



... जब निधन के बाद भी जीत गए थे राजबीर

प्रत्याशी संजीव शर्मा के दोस्त का हो गया था निधन उल्लेखनीय है कि पिछले समय हुए पंचायत चुनाव में गांव जंधेड़ी से दिवंगत राजबीर सिंह ने 28 अक्तूबर को अपना नामांकन दर्ज किया था, लेकिन एक नवंबर को राजबीर को ब्रेन हेमरेज हो गया था। प्राइवेट अस्पताल में अस्पताल के दौरान चार नवंबर 2022 को राजबीर की मौत हो गयी थी, लेकिन उस समय तक लेकिन तब तक राजबीर को चुनाव चिन्ह खजूर का पेड़ अलाॅट हो चुका था और बेल्ट पेपर पर छप चुका था। जिस पर गांववासियों ने हमदर्दी दिखाते हुए दिवंगत राजबीर के चुनाव निशान खजूर के पेड़ को जीत दिला दी थी। हालांकि दिवंगत राजबीर पहले भी लगातार तीन बार सरपंच पद का चुनाव लड़े थे, लेकिन जीत नहीं पाए थे, जिसके बाद अब उपचुनाव होना है। प्रत्याशी संजीव शर्मा दिवंगत राजबीर सिंह के दोस्त हैं और राजबीर के परिवार के समर्थन के साथ ही चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ भरा नामांकन
पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जिसका रंग नामांकन के अंतिम दिन देखने को मिला। प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ रिंकू शर्मा सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ नामांकन दर्ज करने के लिए स्कूल में पहुंचे और नामांकन दर्ज किया। रिंकू शर्मा ने कहा कि वह अपने दोस्त राजबीर सिंह के सरपंची में जीत के सपने को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed