फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15 buses left for Kapal Mochan from Dharmanagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी से कपाल मोचन के लिए चलीं 15 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
15 buses left for Kapal Mochan from Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। कपाल मोचन मेले में रविवार को धर्मनगरी से 15 बसें चलाई गईं। यात्रियों को परेशानी न हो इसे लेकर विभाग ने 10 बसों को अतिरिक्त रखा हुआ है। यमुनानगर रूट पर रविवार को करीब एक हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

ड्यूटी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने बताया कि यमुनानगर रूट पर कपाल मोचन मेले तक अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है। जो बिना समय सारणी के दौड़ रही हैं। रूट पर यात्रियों के हिसाब से बसों को चलाया जा रहा है। 5 नवंबर तक बसों को चलाया जाएगा। इनके संचालन के लिए रोडवेज प्रबंधन की तरफ से विशेष योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

बसों को मेले में लगाने से कुरुक्षेत्र डिपो के 30 से ज्यादा रूटीन के रूट प्रभावित होंगे। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में बसों को काफी समस्या झेलनी पड़ेगी। हर साल कैथल, पिहोवा, दिल्ली चंडीगढ़ सहित कई रूटों पर बसों के चक्कर घटते हैं। इस बार भी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed