{"_id":"68619f86edcdfc6bd60b26dd","slug":"1482-students-appeared-for-the-five-year-ba-llb-course-examination-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137982-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 1482 विद्यार्थियों ने दी पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 1482 विद्यार्थियों ने दी पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नए सत्र के पाठ्यक्रमों के लिए ली जा रही प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत रविवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। बीए एलएलबी की परीक्षा के लिए सर्वाधिक 1482 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि रविवार को 2814 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जिसमें बीएफए (बैचलर इन फाइन आर्ट्स), बीपीएड व एमफार्मेसी की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें 785 में से 502 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक-एक, ब्लॉक-दो, भेषज्य विज्ञान संस्थान व आईआईएचएस विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
दोपहर साढ़े 12 बजे बीए एलएलबी की परीक्षा आठ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इस परीक्षा में 1482 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिसके लिए 1825 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। दोपहर सत्र में साढ़े तीन बजे एमबीए (पांच वर्षीय) और बीबीए ऑनर्स में 798 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे इसके साथ ही एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया की परीक्षा में महज 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया तथा परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। केंद्र के कंट्रोल रूम की व्यवस्था, पेपर के रखरखाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुचारू रूप से चल रही परीक्षाओं के परीक्षार्थियों से भी विवरण लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक व प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
आज होंगी ये परीक्षाएं
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे एमपीएड व दोपहर साढ़े 12 बजे एमए एनवायरनमेंट साइंस परीक्षा होगी, जिसमें 145 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कम्युनिटी सेंटर व यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शामिल किया गया है।