फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.46 quintals of poppy husk recovered from Thar by blockade

Kurukshetra News: नाकाबंदी कर थार से 1.46 क्विंटल चूरापोस्त बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
1.46 quintals of poppy husk recovered from Thar by blockade
प्रतापनगर/यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हिमाचल प्रदेश के एक युवक को लाल रंग की थार गाड़ी सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत का एक क्विंटल 46.230 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। आरोपी चूरापोस्त लेकर यमुनानगर में घूम रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान पांवटा साहिब की बाता मंडी निवासी संजय खान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क की पूरी कड़ी उजागर की जा सके।
विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिमाचल का एक युवक भारी मात्रा में चूरापोस्त लेकर हथिनी कुंड बैराज की ओर आने वाला है। इसके बाद नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान हिमाचल नंबर की लाल रंग की थार गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम संजय खान बताया। संदेह के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक क्विंटल 46.230 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ जींद जिले में भी नशे से संबंधित मामला दर्ज है।
----
वर्जन
आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि इतनी बड़ी मात्रा में चूरा-पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी के पीछे सक्रिय अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजत गुलिया, डीएसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed