फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1445 samples were tested, not a single report came positive

1445 सैंपलों की हुई जांच, एक भी रिपोर्ट नहीं आई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
1445 samples were tested, not a single report came positive
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए गए 1445 सैंपलों की जांच के बाद एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आरटी पीसीआर के 1353 और रैपिड एंटीजन के 92 सैंपल एकत्रित किए थे।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को दो मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 22111 में से 21740 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 15 सक्रिय केस हैं। इनमें से सात लोग घर में आइसोलेट हैं और 8 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21740 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 460060 में से 436358 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.32 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.82 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में सेक्टर-3 में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले में सेक्टर-13 में बनाए गए कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed