{"_id":"61f05561e68e7953ed79529a","slug":"143-new-infected-including-three-doctors-kurukshetra-kurukshetra-news-knl971006138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डॉक्टरों समेत 143 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डॉक्टरों समेत 143 नए संक्रमित
विज्ञापन
महिला की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सुरक्षा कवच पहनने के बाद भी लोग कोरोना संक्रमित ही नहीं हो रहे, बल्कि अकाल मौत का ग्रास भी बन रहे हैं। वहीं जिले में मंगलवार को तीन डॉक्टरों समेत 143 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वगीं तीसरी लहर में मासूम सहित आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से जान गंवाने वाले दो मरीजों को कोविशील्ड की दोनों, तीन को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी थी। वहीं अजरावर वासी 55 वर्षीय व्यक्ति, जखवाला वासी 53 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर-7 वासी 61 वर्षीय व्यक्ति ने कोई वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
मंगलवार को भी सेक्टर-8 वासी 35 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी, गुरुदेव नगर वासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त सीनियर डेंटल सर्जन, पीएचसी टाटका से 30 वर्षीय स्टाफ नर्स, भिवानी वासी 48 वर्षीय आरएमपी चिकित्सक सहित 143 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब 757 एक्टिव केस के साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हजार 160 तक पहुंच गई है। इनमें से 24 हजार 38 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 365 मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 695 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 62 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 89 सैंपल भेजे गए हैं,जिनमें से अभी तक 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 654378 में से 627748 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को भी अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1344 सैंपलों में से 143 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 264 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै।
193 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन 193 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जिले में 225 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन यहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।