फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1426 voter decide choudhar

कुंटिया चुनाव: 1426 मतदाता करेंगे कुंटिया की चौधर का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
1426 voter decide choudhar
केयू स्थित कुंटिया कार्यालय का बाहरी दृश्य । - फोटो : Kurukshetra
कुंटिया की चौधर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 1426 गैर शिक्षक कर्मचारी के हाथों में हैं। ये कर्मचारी मतदाता ही चुनावी मैदान में उतरे प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों सहित 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये उम्मीदवार अपने सहयोगियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर गैर शिक्षक कर्मचारियों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। प्रत्याशी विश्वविद्यालय परिसर ही नहीं शहर में विभिन्न जगह रह रहे कर्मचारियों को भी लुभाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सुनील कक्कड़ गुट को शेर का चिह्न, कर्ण सिंट गुट को छतरी और गुर्जर गुट को साइकिल का चुनाव चिह्न मिला है। इसके अलावा प्रधान पद के लिए उम्मीद्वार विरेंद्र सिंह को ताला-चाबी और महेंद्र सिंह नैन को बाल्टी का निशान मिला है। कुंटिया के प्रधान पद के लिए कक्कड़ गुट से प्रधान पद के लिए नीलकंठ शर्मा, कर्ण सिंह गुट से भारत भूषण और गुर्जर गुट से खुद रामकुमार गुर्जर चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि वरिष्ठ उपप्रधान के लिए गुर्जर गुट से भूषण चौहान, कर्ण सिंह गुट से सतपाल और कक्कड़ गुट से रणबीर टांक मैदान में उतरे हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए कर्ण सिंह गुट से आशा राम, गुर्जर गुट से विष्णुनाथ और कक्कड़ गुट से राजेंद्र नेगी, महासचिव पद के लिए गुर्जर गुट से कृष्ण पांडे, कर्ण सिंह गुट से संत कुमार और कक्कड़ गुट से यशपाल सैनी, सहसचिव के लिए गुर्जर गुट से अनिल कुमार लोहट, कर्ण सिंह गुट से तेजा सिंह और कक्कड़ गुट से डॉ. अनिल भुक्कल, प्रेस सचिव के लिए गुर्जर गुट से रुपेश खन्ना, कर्ण सिंह गुट से सतीश राणा एवं कक्कड़ गुट से संदीप मेहला को मैदान में उतारा गया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कर्ण सिंह गुट से मोहिंद्र पाल, कक्कड़ गुट से अर्जुन सिंह और गुर्जर गुट से नरेंद्र सिंह ने नामांकन भरा है। अब 25 फरवरी को नॉन टीचिंग क्लब में कुंटिया का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed