{"_id":"5cd72759bdec22070264b37b","slug":"141557604185-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर शोरूम में अचानक लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर शोरूम में अचानक लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। नगर के प्रमुख फर्नीचर शो रूम हरियाणा फर्नीचर हाउस के बस स्टैंड के करीब बने चार मंजिला शो रूम में शनिवार की दोपहर आग लग गई। हादसे के समय दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर तमाम कर्मचारी काम कर रहे थे। बेसमेंट में आग लगने के बाद जब लपटों ने ऊपरी मंजिलों को भी कब्जे में ले लिया तो सभी बाहर भाग खड़े हुए। अग्निशमन विभाग को फोन से सूचना दी गई। कुरुक्षेत्र के अलावा कैथल और चीका से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए बुलाई गईं। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान दुकान में रखा कीमती फर्नीचर जल कर राख हो गया।
हरियाणा फर्नीचर हाउस के मालिक मनदीप गर्ग ने बताया कि बस स्टैंड के पास एक चार मंजिला इमारत में उनका फर्नीचर का शो रूम है। शोरूम की दूसरी व तीसरी मंजिल पर फर्नीचर के बेड, कुर्सियां इत्यादि तैयार किया जाता है। इस कार्य के लिए कई कर्मचारी यहां नियमित रूप से कार्य करते हैं। शनिवार की दोपहर बेसमेंट में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले। आग की लपटे जब ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो वहां काम कर रहे कर्मचारी तुरंत बिल्डिंग से नीचे कूद पड़े। इसके बाद एक कर्मचारी ने दुकान के मालिक मनदीप गर्ग को इस हादसे की सूचना दी। मनदीप ने तत्काल 101 नंबर पर फोन कर फायर ब्रिग्रेड को हादसे की सूचना दी। सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड की पहली गाड़ी आग बुझाने के लिए यहां पहुंची। तब तक आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया था।
फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आग बुझाने में काफी देर तक प्रयास करती रही। लेकिन भीषण आग को देखकर कैथल और चीका अग्निशमन केंद्र से भी गाड़ियां बुलाई गईं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। शो रूम संचालक मनदीप गर्ग ने रोष जताते हुए कहा कि समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंच जाती तो उनका लाखों का नुकसान बच सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी धीरज कुमार, एसएचओ गुरविंद्र सिंह ,चौकी इंचार्ज जगबीर दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
भारी संख्या में जमा हुए लोग
शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। हरमनदीप विर्क प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस , डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से गठित स्थानीय टीम भी सहायता के लिए पहुंची और उस टीम के सदस्यों परीक्षित इंसा, रोबिन इंसा, राजू इंसा, करीमपाल इंसा, संगम इंसा, रामपाल इंसा ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आग में से सामान निकाला।