फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   काउंसलिंग के लिए महिला थाने में बुलाए दो पक्ष भिड़े, पीड़ित विवाहिता गंभीर रूप से घायल

काउंसलिंग के लिए महिला थाने में बुलाए दो पक्ष भिड़े, पीड़ित विवाहिता गंभीर रूप से घायल

Tue, 19 Mar 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए महिला थाने में बुलाए दो पक्ष भिड़े, पीड़ित विवाहिता गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक विवाहिता की शिकायत पर समझौते के लिए महिला थाने की सेल में बुलाए गए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि तीन अन्य महिलाओं को भी चोटें आई। वहीं, मारपीट के बाद पंजाब से आए एक पक्ष के लोग फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर पांच पुलिस चौकी में उनके खिलाफ हमला करने के आरोप में शिकायत दी।

जानकारी के अनुसार एक गांव की सीमा रानी ( बदला हुआ नाम) की शादी पंजाब के राजपुरा के गांव जब्बो माजरा निवासी बलबीर के साथ साल भर पहले हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिस पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जेठ पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। महिला पुलिस ने मामला थाने में ही बने महिला सेल को दे दिया।
विज्ञापन


सेल इंचार्ज प्रकाश कौर ने शिकायत के चलते सोमवार को दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला थाने बुलाया था। सीमा के रिश्तेदार ओमप्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह भी इस मामले में आया हुआ था। महिला सेल ने कुछ देर बातचीत के बाद दोनों पक्षों को लिखित में बयान मांगे। सीमा जैसे ही वहां से निकलकर कचहरी जाने के लिए तीन अन्य महिलाओं के साथ थाने के गेट पर पहुंची । तभी थाने के बाहर बैठे उसके पति, जेठ व अन्य ससुरालजनों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हुई जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आई। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस भी बाहर आई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर पांच पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है, जबकि देर सायं तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। वहीं महिला सैल इंचार्ज प्रकाश कौर का कहना है कि उनके पास पीड़ित विवाहिता द्वारा दी गई शिकायत तीन दिन पहले ही पहुंची है, जिसके बाद दोनों पक्षों को काउसलिंग के लिए बुलाया गया था।


महिला थाना एसएचओ सीता रावत का कहना है कि दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए महिला सेल द्वारा बुलाया गया था। अभी उनका कोई समझौता भी नहीं हो पाया था कि थाने के गेट के बाहर आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए जबकि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed