Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्वच्छता में पिछड़ी धर्मनगरी, न सड़कें साफ करने के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी जा सकी न ही सूखे- गीले कचरे के लिए

स्वच्छता में पिछड़ी धर्मनगरी, न सड़कें साफ करने के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी जा सकी न ही सूखे- गीले कचरे के लिए

Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में पिछड़ी धर्मनगरी, न सड़कें साफ करने के लिए स्वीपिंग मशीन खरीदी जा सकी न ही सूखे- गीले कचरे के लिए

विज्ञापन
स्वच्छता पर भारी पड़ रही नगर परिषद की लापरवाही
- स्वच्छता रैंकिंग में फिसड्डी रहने के बाद भी नहीं सुधर रहा रवैया, आवश्यक वस्तुओं की नहीं हो रही खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता रैंकिंग में 199 वें नंबर से पिछड़कर 252 वें नंबर पर पहुंचने के बाद भी नगर परिषद की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। दो माह पहले परिषद की बैठक में डस्टबिन और सफाई उपकरणों की खरीद तक पूरी नहीं की जा सकी है। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद के अधिकारी कितने संजीदा हैं।


नगर परिषद की जनवरी माह में हुई बैठक में शहर की साफ-सफाई के लिए 60 लाख रुपये की लागत से स्वीपिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसी तरह सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग डालने के लिए स्टील के 80 हजार डस्टबिन खरीदने का प्रस्ताव था। दो माह बीतने के बाद भी इन दोनों प्रस्तावों पर अमल नहीं हुआ है। स्टील के ये डस्टबिन शहर की मुख्य सड़कों के दोनों ओर रखे जाने के अलावा सभी बाजारों, अन्य सभी सार्वजनिक जगहों व घरों में भी पर रखा जाने थे। इससे शहर में सफाई व्यवस्था दुरस्त होने की संभावना जताइ जाने लगी थी, लेकिन आज तक भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन



नगर परिषद ने स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वे के दौरान शहर भर में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबीन में डाले जाने की अपील की थी, जिसके लिए सभी मुख्य चोराहों पर होर्डिंग भी लगाए गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ये होर्डिंग भी गायब हो गए तो वहीं अलग-अलग कचरा डालने के लिए भी नप प्रबंध नहीं कर पाया है। वर्तमान में भी अधिकतर डंपर से एक साथ ही सारा कचरा उठाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अभी भी लगे हैं कचरे के ढेर
शहर में सेक्टर दस रोड, झांसा रोड, राजेंद्र नगर रोड, अमीन रोड सहित कई जगहों पर आज भी कचरे के ढेर लगे है। जहां से लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। हालांकि स्वच्छता सर्वे व प्रधानमंत्री के स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान कचरे के ये ढेर साफ कर दिए गए थे, जिसके बाद हालात आज तक सामान्य नहीं हो पाए है। इस बीच कई बार हुई बारिश के चलते भी व्यवस्था ठप रही।

जल्द आरंभ होगी खरीद प्रक्रिया : उमा सुधा
नगर परिषद चेयरमैन उमा सुधा का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए यह योजना जरूरी है, लेकिन अभी यह शुरू नहीं हो पाई है। जल्द ही स्वीपिंग मशीन व डस्टबिन खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए नप अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनके व विधायक के हर संभव प्रयास रहे है। इस बार स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ जाने से उन्हें भी मलाल है ,लेकिन अगले वर्ष के लिए अभी से ही तैयारी शुरू की जाएगी। इस बार और भी अधिक ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर भाजपा को घेरा

कुरुक्षेत्र। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग ने कहाकि आज शहर की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लापरवाही की वजह से स्वच्छता रैंकिंग में धर्मनगरी एक साल में 53 अंक नीचे आई है। उन्होंने इसके लिए नगर पालिका में भाजपा के चेयरपर्सन और प्रदेश की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

गर्ग ने कहाकि मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में लाया जाएगा। यह कितना सच साबित हो पाया है, जनता के सामने है। कुरुक्षेत्र के विधायक और चेयरपर्सन का पिछले 20 सालों से नगर परिषद पर कब्जा है। इसके बावजूद कचरे का भी उचित प्रबंध तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल के कार्यकाल में कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ एवं सुंदरता का खिताब मिल चुका है। मौजूदा सरकार ने स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं, लेकिन उनके द्वारा खर्च किया गया खर्च कहीं भी नहीं दिखता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed