{"_id":"5c29250dbdec2256e27b8685","slug":"141546200333-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, हो रही जय-जयकार मंदिर विच......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, हो रही जय-जयकार मंदिर विच......
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री हनुमान क्लब द्वारा चक्रवर्ती मोहल्ला थानेसर में शनिवार रात्रि 10 वां विशाल भगवती जागरण, भंडारा एवं कन्या पूजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी संदीप कोहली दीपक ने बतौर मुख्यातिथि महामाई की ज्योत प्रचंड करके चुनरी की रस्म में भाग लिया। इससे पूर्व सभी सदस्यों ने गणेश एवं सर्वदेव पूजन किया।
श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महामाई के दरबार में माथा टेका। भजन मंडली ने रात भर महामाई का गुणगान किया। कलाकारों ने देवी-देवताओं की झांकियां दिखाई। भजनों में मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठों की महिमा सुनाई गई। मुख्यातिथि कोहली ने कहा कि भारत में कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जिसमें बंगाल में दुर्गा पूजा, गुजरात में डांडिया और अन्य क्षेत्रों में भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। भारतीय जनमानस में मां दुर्गा के प्रति अगाध श्रद्धा है। भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, हो रही जय-जयकार मंदिर विच... पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस मौके पर कलाकारों द्वारा दिखाई गई झांकी शेर आया मईया का शेर आया....... और शेर सवारी लगदी प्यारी..... काफी सराही गई। भगवती जागरण के मध्यांतर के पश्चात तारा रानी की कथा सुनाई गई। महामाई की आरती के पश्चात कन्या पूजन और भंडारा किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान रवि गाबा एवं सदस्यों ने मुख्यातिथि एवं सहयोगियों को स्मृति चिह्न दिया। कार्यक्रम में राहुल ठाकुर, नारायण, पीयूष, अनुराग, रजत ठाकुर, मानस कक्कड़, लाडा अरोड़ा, प्रवेश कुमार रोहिला और राकेश सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे।