{"_id":"5bb11fb6867a557f704178df","slug":"141538334646-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्शा चलाकर आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने जताया रोष, जारी रखी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्शा चलाकर आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने जताया रोष, जारी रखी भूख हड़ताल
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 16
रिक्शा चलाकर आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने जताया रोष, जारी रखी भूख हड़ताल
- राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कुलसचिव को दिए मांगें पूरी करने के निर्देश, दो अक्तूबर को करेंगे कॉलेज का निरीक्षण अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का मांगों को लेकर भूख हड़ताल व धरना रविवार को छुट्टी के बावजूद भी जारी रहा। उन्होंने रिक्शा चलाकर रोष जताया तो राज्यमंत्री कृष्ण बेदी से भी मिलकर कॉलेज परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था कराए जाने की गुहार लगाई। सोमवार से आमरण अनशन का ऐलान किया, जिसके संबंधित ज्ञापन भी डीसी को सौंपा।
भूख हड़ताल रखने वाले विद्यार्थियों में डॉ. सोनिया(फाइनल ईयर) व डॉ. सचिन(दिव्तीय वर्ष) शामिल रही तो अन्य विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। राज्यमंत्री ने छात्रों के सामने ही श्री कृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को फोन किया व छात्रों की मांगें जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह दो अक्तूबर को कॉलेज के दौरे पर आएंगे, तब तक छात्रों की मांग पूरी हो जानी चाहिए।
लोक स्वराज जनसेवा ट्रस्ट ने दिया भावी चिकित्सकों को समर्थन
12 दिनों से हड़ताल पर बैठे भावी चिकित्सकों के बीच रविवार को लोक समाज जनसेवा ट्रस्ट के अध्य्क्ष रघुवीर गर्ग अपने समर्थकों के साथ समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की मांगो को सही बताते हुए कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है कि अपनी छोटी से छोटी मांगो को लेकर भी देश के भविष्य को सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने भावी चिकित्सकों को आस्वासन दिया कि लोक स्वराज जनसेवा ट्रस्ट अपने देश के भविष्य को अंधकार में नहीं जाने देंगे और वे इस लड़ाई में भावी चिकित्सकों के साथ हैं।