फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इनेलो-बसपा गठबंधन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रहा पूर्ण रूप से बंद

इनेलो-बसपा गठबंधन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रहा पूर्ण रूप से बंद

Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
इनेलो-बसपा गठबंधन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रहा पूर्ण रूप से बंद
फोटो 15 से 17
विज्ञापन

इनेलो-बसपा गठबंधन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र रहा पूर्ण रूप से बंद, शाहाबाद व पिहोवा में आंशिक असर
- इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बंद में सहयोग देने के लिए दुकानदारों और व्यापारियों का जताया आभार - कुरुक्षेत्र में बंद की कमान अशोक अरोड़ा तथा सांसद राम कुमार कश्यप ने संभाली
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। इनेलो-बसपा गठबंधन के हरियाणा बंद का जहां शहर में व्यापक असर देखने को मिला वहीं जिला के विभिन्न कस्बों में आंशिक असर रहा। उक्त गठबंधन ने दोपहर 2 बजे तक दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था, जिसके चलते कुरुक्षेत्र के अधिकतर बाजार पूरी तरह से बंद रहे तो वहीं सब्जी मंडी भी पूर्ण रूप से बंद रही। कुरुक्षेत्र में बंद की कमान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा सांसद राम कुमार कश्यप ने संभाली । प्रात: से ही गठबंधन के कार्यकर्ता निर्धारित स्थान पर पहुंच गए थे। पिपली रोड, मोहन नगर, अर्बन एस्टेट में बंद को सफल बनाने की कमान सांसद राम कुमार कश्यप के हाथ रही जबकि पुराना शहर, बिरला मंदिर रोड, थर्ड गेट, यूनिवर्सिटी मार्केट में बंद को सफल बनाने की जिम्मेवारी स्वयं अरोड़ा ने संभाली हुई थी। कुरुक्षेत्र का एकमात्र कैसल मॉल भी दोपहर तक बंद रहा। अरोड़ा के साथ बसपा के लोक सभा प्रभारी नरात्ता राम, हलका प्रभारी सूरजभान नरवाल, प्रदेश संगठन सचिव शकुंतला भट्टी, बसपा हलका प्रधान सुनील सभ्रवाल, सुरेश कुमार, इनेलो शहरी प्रधान विवेक मेहता विक्की, हलका प्रधान रणबीर सिंह किरमिच, नगर पार्षद नीतिन भारद्वाज लाली, सुभाष मिर्जापुर, मनोज कौशिक इत्यादि बंद को सफल बनाने में लगे रहे। इसी प्रकार सांसद कश्यप के साथ सतबीर शर्मा, तरसेम हरियापुर, सुनील राणा सहित गठबंधन के अनेक नेता बंद को सफल बनाने में लगे रहे। बंद के दौरान गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गांधीगीरी अपनाते हुए दुकानदारों से बंद में शामिल होने की अपील की। इस दौरान किसी भी दुकानदार से जबरदस्ती सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


अशोक अरोड़ा ने जताया दुकानदारों व व्यापारियों का आभार
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बंद को सफल बनाने के लिए दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हरियाणा बंद पूरी तरह से सफल रहा। बंद बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पेट्रोलियम पदार्थों में की जा रही मूल्य वृद्धि, एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने जैसे मुद्दों को लेकर किया गया था। उन्होंन कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है। सरकार को चाहिए कि अब एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाए, पेट्रोल और डीजल के रेट कम करे तथा महंगाई पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला भर में करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित, बंद पर लगे नकेल : गांधी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी के अनुसार बाजार बंद होने से जिला भर में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि दोपहर बाद दुकानदारों ने दुकानें खोलीं, लेकिन इससे पहले दुकानदारों ने कुछ समय के लिए इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं के आह्वान पर दुकानें बंद कीं। अधिकतर दुकानदार दुकानों के आगे ही बैठे रहे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बाजार बंद किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा नहीं किए जाने चाहिए। इस पर नकेल लगाने के लिए प्रावधान हो, ताकि कारोबारी से लेकर आम आदमी को भी इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। उन्होंने कहा कि वे व्यापार मंडल में प्रदेश स्तर पर यह मांग उठाएंगे। बाजारों में पहले ही कारोबार कमजोर है और अब बार-बार बंद के चलते अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

फोटो नंबर- 8
इनेलो के आह्वान पर लाडवा में दुकानें रहीं बंद
लाडवा। लाडवा में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। शनिवार सुबह बाजार खुलने शुरू हो गए थे ,लेकिन इनेलो -बसपा कार्यकर्ताओं ने बंद करवा दीं। लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी इनेलो -बसपा गठबंधन के हरियाणा बंद को अपना समर्थन दिया। मंडी प्रधान बिमलेश गर्ग ने न केवल अपनी दुकान को बंद रखा, बल्कि शनिवार को धान की खरीद दोपहर बाद करवाने के आदेश दिए।

फोटो नंबर-4
पांच मिनट भी बाजार बंद नहीं करवा पाए कार्यकर्ता
शाहाबाद। हरियाणा बंद का कस्बे में कोई असर नहीं रहा। कार्यकर्ता 5 मिनट के लिए भी बाजार बंद नहीं करवा सके। युवा भाजपा नेता गौरव बेदी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और इनेलो-बसपा गठबंधन बेमेल है। इनेलो-बसपा का जनाधार प्रदेश से लगभग समाप्त हो गया है। आम आदमी पार्टी के बीर सिंह मंगोली ने कहा कि इनेलो एसवाईएल पर राजनीति कर रही है।


फोटो नंबर-13
पिहोवा में हरियाणा बंद का असर सिर्फ सुबह तक
पिहोवा। इनेलो बसपा के हरियाणा बंद का असर शहर में सुबह के समय ही दिखाई दिया। इसके बाद रोजाना की भांति बाजारों में रौनक छाई रही। इनेलो कार्यकर्ता जहां निकले, दुकानदारों ने सिर्फ दुकानों के शटर नीचे किए और कार्यकर्ताओं के जाने के बाद अपनी दुकानें खोल लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed