फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम : बीबी जगीर कौर

आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम : बीबी जगीर कौर

Sat, 17 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम : बीबी जगीर कौर
आगामी चुनाव में महिलाओं की भूमिका होगी अहम : बीबी जगीर कौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने कहा कि सिख कौम इतिहास रचने में समक्ष है। एक बार फिर इसका प्रमाण सिख कौम हरियाणा में शिअद की अलग पहचान बना कर पेश करेगी। हरियाणा में पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही बताया कि आगामी चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा हाईकमान से यहां चुनाव लड़ने की मांग करता रहा है। इसे पार्टी संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वीकार करके हरियाणा के कार्यकर्ताओं और सिख संगत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला विंग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। वह ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, पार्टी महिला विंग राष्ट्रीय कोर कमेटी की मेंबर बाीबी करतार कौर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंदर कौर अजराना, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह लाडवा ने उनका अभिनंदन किया। पत्रकारों से बातचीत में बीबी जगीर कौर ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली नारी जाति समाज का प्रतिनिधित्व भी कर सकती है। महिलाएं अधिक जिम्मेदारी से सत्ता संभाल सकती है, क्योंकि नारी समर्पण, त्याग और स्नेह की भावना का समावेश होता है। चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्षा ने कहा कि कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता को यह उत्तरदायित्व दिया जाएगा। पंजाब में भाजपा से गठबंधन और हरियाणा में अलग चुनाव लडने पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जगदीश सिंह झींडा और दीदार सिंह नलवी का कोई वजूद नहीं। इन्होंने सिर्फ प्रदेश की संगत को गुमराह किया है। बीबी जगीर कौर ने कहा कि हम सब को एक प्लेटफार्म एकत्रित होना चाहिए, ताकि कौम को उन्नति के शिखर पर ले जाया जा सके। बैठक में मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह मांडी ने किया।एसजीपीसी के पूर्व मेंबर वीर बहादुर सिंह, हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना, प्रेम सिंह लाडवा, सुखजिंदर सिंह मसाना, जगतार सिंह पिहोवा, जसवंत सिंह दुनियामाजरा, राजेंद्र सिंह भट्टी ने सुझाव दिए। इस मौके पर जसपाल सिंह, बलबीर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखपाल सिंह बुट्टर, कर्मबीर सिंह कंग, राजिंदर सिंह सोढी, जरनैल सिंह बोढी, ज्ञानी अमरीक सिंह, सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, मैनेजर अमरिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, जोगा सिंह रोहटी, अमरजीत सिंह नंबरदार, रघुबीर सिंह सिद्धू, सुरेंद्र कौर, सिमरनजीत कौर, कुलजिंदर कौर, रजवंत कौर, मनदीप कौर, हरप्रीत कौर, गुरवंदन कौर, अचिंत कौर, परमपाल कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed