फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इंडियन एयरफोर्स 9 नवम्बर को करेगी प्लेसमैंट ड्राईव: प्रो. त्रिपाठी

इंडियन एयरफोर्स 9 नवम्बर को करेगी प्लेसमैंट ड्राईव: प्रो. त्रिपाठी

Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स 9 नवम्बर को करेगी प्लेसमैंट ड्राईव: प्रो. त्रिपाठी
यूआईईटी के 24 विद्यार्थियों ने पास की आईबीएम की ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान और एनआईटी के संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आईटी की प्रमुख कंपनी आईबीएम प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव किया। संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में यूआईईटी के 24 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा पास की है। इस ड्राइव में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि पिछले सप्ताह इंफोसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 28 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। आज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के बाद गुरुवार 9 नवंबर को इंडियन एयरफोर्स आ रही है। इससे विद्यार्थियों को भारत सरकार में अपनी सेवाएं देने का मौका मिलेगा। संस्थान के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल मारीवाला और डॉ. संजीव आहूजा ने बताया कि यूआईईटी के तीसरे और चौथे वर्ष के कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बायोटेक इंजीनियरिंग स्नातक के साथ सभी इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। मारीवाला ने बताया कि इंडियन एयरफोर्स से विंग कमांडर संजीथा अपनी वोल्वो बस के साथ एयर सेमुलेटर के साथ आ रही हैं। इसमें सीधे प्रौद्योगिकी कार्य करवाया जाएगा। बीटेक और एमटेक के लगभग 600 विद्यार्थी इस ड्राइव में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed