फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ‘उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार डिजाइन करें पाठ्यक्रम’

‘उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार डिजाइन करें पाठ्यक्रम’

Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
‘उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार डिजाइन करें पाठ्यक्रम’
‘उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार डिजाइन करें पाठ्यक्रम’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के सीनेट हॉल में अकादमीय उद्योग इंटरफेस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर एमबीए विभाग के परामर्शदाता प्रो. राजेंद्र कुमार देशवाल ने उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम डिजाइन करने पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों के बेहतर और एकजुट विकास के लिए सभी हितधारकों के एकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रबंधन और उद्योगों के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने एकीकृत दृष्टिकोण के माध्यम से डीआरडीओ में होने वाली प्रतिक्रियाओं और प्रणालियों के बारे में अपने अमूल्य अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में वक्ता प्रो. वीके गुप्ता ने स्टोकधार मूल्य प्रबंधन, ग्राहक डिलाइट और प्रतिक्रिया प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों पर अपने विचार प्रकट किए। सम्मेलन के दूसरे वक्ता अतुल लाल ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए दो पहलुओं एटीट्यूड और एप्टिट्यूड पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को साहस के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करते रहने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ता और एचआर प्रमुख ने एचआर के साथ ही उद्योगों से जुड़े विभिनन्न पहलुओं पर चर्चा की। सम्मेलन के अंत में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज कौशिक ने अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed