फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एक लाख 32 हजार किसानों को होगा दादूपुर नहर से फायदा

एक लाख 32 हजार किसानों को होगा दादूपुर नहर से फायदा

Thu, 12 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
एक लाख 32 हजार किसानों को होगा दादूपुर नहर से फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
शाहाबाद के मार्केट कार्यालय में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। इसे किसानों का लगातार समर्थन मिल रहा है। धरने के दसवे दिन रामचंद्र बंसतपुर, धर्म सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सैनी, कुलदीप सिंह, विकास कुमार, सन्नी कुमार, लाल चंद, रोहित ठाकुर, विक्रम सिंह, संदीप कुमार धरने पर बैठे। बिल्ला वडैच ने कहा कि दादूपुर नलवी सिंचाई योजना से करीब एक लाख 32 हजार किसानों को फायदा होना था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इसे डीनोटिफाई करके किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

क्रमिक अनशन की शुरुआत बिल्ला वडैच, जसबीर सिंह मामू माजरा, मान सिंह और बिट्टू हबाना ने की। बिल्ला वडैच ने दादूपुर नलवी नहर परियोजना को डीनोटिफाई करने की कड़ी निंदा की। राज्यपाल से मांग की कि प्रदेश सरकार को इस निर्णय को वापस लेने के निर्देश दिए जाएं। कहा कि नहर बंद होने से शाहाबाद में सिंचाई का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरस्वती नहर में भी दादूपुर नहर के माध्यम से ही पानी छोड़ा जा रहा है। यदि यह परियोजना बंद होती है तो यह सरस्वती नहर भी पानी से वंचित रह जाएगी। इसलिए किसानों कि इस जीवन रेखा को मिटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस संस्थाओं और आरएसएस के स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये दे रही हैं। किसानों को मुआवजा देने की बात आई है तो सरकार इस योजना को ही बंद कर रही है। इस अवसर पर रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, विजय कलसी, जबर सिंह, कर्म सिंह दाऊमाजरा, सतविंद्र दाऊमाजरा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed