फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 appointments under NHM canceled

डॉक्टरों सहित 14 विभिन्न पदों पर होने वाली एनएचएम की भर्ती रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
14 appointments under NHM canceled
जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत डॉक्टरों सहित विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद कर दिया है। अब अभ्यर्थियों को आगामी आदेशों तक भर्ती के लिए इंतजार करना होगा। इससे पहले 05 मार्च 2021 को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी कर रिक्त 14 पदों पर आवेदन मांगे थे, लेकिन प्रशासनिक कारणों से भर्ती प्रक्रिया रद करनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत शाहाबाद के लिए बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की एक-एक, एसएनसीयू (एलएनजेपी) के लिए चिकित्सा अधिकारी की एक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट (आईडीएसपी) की एक, लेखा अधिकारी (सीएचसी लाडवा) की एक (अनुसूचित श्रेणी), स्टाफ नर्स (एसएनसीयू व यूपीएचसी) की तीन, एएनएम की तीन और टीबीएचडब्ल्यू के खाली तीन पदों पर आवेदन मांगे गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाकायदा शेड्यूल भी जारी किया गया था, जिसके तहत बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और माइक्रोबायोलॉजिस्ट पदों के लिए गत दिवस साक्षात्कार प्रक्रिया हुई और लेखा अधिकारी के लिए 16 मार्च, स्टाफ नर्स के लिए 17 मार्च, एएनएम के लिए 18 मार्च और टीबीएचवी के लिए 19 मार्च को लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रद करनी पड़ी भर्ती प्रक्रिया डॉ. सभ्रवाल
उप सिविल सर्जन (एनएचएम) डॉ. रमेश सभ्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसको जहन में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उक्त भर्ती प्रक्रिया रद करने का फैसला लिया है। विभाग द्वारा दोबारा से विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed