फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   137 NDPS cases registered in seven months, 245 accused arrested

Kurukshetra News: सात महीने में एनडीपीएस के 137 मामले दर्ज, 245 आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
137 NDPS cases registered in seven months, 245 accused arrested
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की नशीला पदार्थ रखने और सप्लाई करने के वालों पर पैनी निगाह है। सात माह के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत 137 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिसमें कर 245 आरोपियों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस साल 31 जुलाई तक पुलिस ने आरोपियों से 25 किलो 249 ग्राम अफीम, 15 क्विंटल 98 किलो 948 ग्राम चूरापोस्त, 320 ग्राम 40 मिली ग्राम हेरोइन, 41 किलो 985 ग्राम गांजा, 345 ग्राम 95 मिलीग्राम स्मैक, एक किलो 290 ग्राम चरस तथा 8262 नशे की गोलियां, 4264 कैप्सूल व 28 शीशी सिरप बरामद हुई। इस अवधि में व्यावसायिक नशा तस्करी के 19 मामले मामले दर्ज कर 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बताया कि इन आरोपियों से 13 किलो 980 ग्राम अफीम, 13 क्विंटल 59 किलो 548 ग्राम चूरापोस्त, एक किलो 100 ग्राम चरस तथा 7770 नले की गोलियां व 4264 कैप्सूल बरामद हुए। वहीं, आबकारी अधिनियम के तहत 223 मुकदमे दर्ज कर 230 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 4317 बोतल ठेका देसी, 10,012 बोतल अंग्रेजी, 144 बोतल अवैध, 558 बोतल बीयर, 1810 लीटर लाहन तथा एक चलती भट्टी को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed