फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्वास्थ्य विभाग ने दो एमपीटी किट के साथ एक युवक को धरा

स्वास्थ्य विभाग ने दो एमपीटी किट के साथ एक युवक को धरा

Fri, 14 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने दो एमपीटी किट के साथ एक युवक को धरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लाडवा में एमटीपी किट बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी है। पिपली पीएचसी के चिकित्सक मनोज ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गैर कानूनी ढंग से इंद्री के गांव रियाद थाना से लाडवा आकर एमटीपी किट बेच रहा है। इसके बाद सिविल सर्जन ने एक टीम का गठित की। इस टीम में डॉ. गौरव बंसल के साथ नरेश को तैनात किया गया। चिकित्सक मनोज राय ने बताया कि आरोपी की पहचान इंद्री के गांव रियाद थाना वासी राजन के रूप में हुई है। इस आरोपी से फर्जी ग्राहक का संपर्क कराया गया। इसके बाद आरोपी राजन ने लाडवा बीडीपीओ कार्यालय के नजदीक फर्जी ग्राहक को बुलाया और 5500 रुपये में उसे एमटीपी किट दे दी। इसी दौरान नजदीक खड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ आरोपित को दबोच लिया। सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने बताया की लाडवा से स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिल रही थी कि गैर कानूनी ढंग से दूसरे जिला का कोई व्यक्ति एमटीपी किट बेचने के लिए लाडवा आता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सर्तक था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को दो एमपीटी किट के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed