{"_id":"5b92d33c867a557ffe03e7aa","slug":"131536348988-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर के शौकीन थोड़ा संभल जाए,पंजाब से हो रही है नकली माल की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर के शौकीन थोड़ा संभल जाए,पंजाब से हो रही है नकली माल की सप्लाई
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत पर भारी पड़ सकता है पंजाब का नकली पनीर
- पंजाब में हुई छापेमारी के बाद चर्चा में है कुरुक्षेत्र-शाहाबाद की चार फर्मों के नाम
- फूड सेफ्टी ऑफिसर ने माना कि चारों फर्मों के लिए सैंपल, 20 दिन में आएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पनीर के शौकीन सावधान हो जाएं। पंजाब से जिले में सप्लाई हो रहा नकली पनीर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसका खुलासा पंजाब के पटियाला के देवीगढ़ में पिछले दिनों नकली पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद के कारोबारी पर हुई रेड के बाद हुआ है।
नकली पनीर, खोया और घी के कारोबार में शामिल लोग औने-पौने दाम में सस्ता माल लेकर ग्राहकों को महंगे दाम में बेच रहे हैं। पटियाला में हुई रेड के बाद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने का फरमान पिछले दिनों जारी किया था। इसके बाद फूड एंड ड्रग्स विभाग के कमिश्नर साकेत कुमार के निर्देश पूरे राज्य में छापेमारी और सैंपल लेने की कार्रवाई जारी है। पता चला है कि पंजाब में हुई इस छापेमारी के दौरान कुरुक्षेत्र के चार कारोबारियों के नाम सोशल मीडिया के जरिये चर्चा आए थे। वहीं हरियाणा स्वास्थ मंत्रालय के संज्ञान में यह मामला आने के बाद कुरुक्षेत्र की उक्त चार डेयरी कारोबारियों सहित 15 जगहों पर सैंपल लिए जा चुके हैं। इसकी पुष्टि फूड सिक्योरिटी ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया यह सैंपल करनाल भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट 20 दिन में आएगी। अगस्त 2018 में भी 20 जगहों पर सैंपल लिए जा चुके हैं, लेकिन सितंबर के सात दिनों में ही 15 सैंपल लिए गए हैं। हालांकि जिन डेयरी संचालकों के नाम आए हैं वे नकली दुग्ध उत्पाद की खरीद फरोख्त से साफ इंकार करने के साथ गुणवत्ता वाले सामान की खरीद करने और बेचने की बात कह रहे हैं।
पंजाब में छापेमारी में बरामद हुआ था ये सामान और सूची
पटियाला पुलिस ने देवीगढ़ में पिछले दिनों छापेमारी के दौरान नकली पनीर पकड़ा था और यह माल कुरुक्षेत्र की चार डेयरी में सप्लाई किया जाता था। बताया गया है कि पुलिस इस छापेमारी में कृत्रिम दूध, पनीर और देसी घी, 53 बैग सूखे दूध, 250 लीटर, एसिड रासायनिक का 1530 लीटर, सिरका के 750 लीटर, सफेद पाउडर के 10 क्विंटल 20 किलो, 9 किलो सर्फ, 7000 लीटर दूध बरामद किए थे।