फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नगरपालिका ने सेक्टर एक में शुरू कराई लेवलिंग

नगरपालिका ने सेक्टर एक में शुरू कराई लेवलिंग

Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका ने सेक्टर एक में शुरू कराई लेवलिंग
नगरपालिका ने सेक्टर एक में शुरू कराई लेवलिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। नगरपालिका ने हुड्डा सेक्टर एक की लेवलिंग शुरू कर दी है। इसके बाद सड़कों पर टाइल्स लगाए जाएंगे। यह जानकारी गौरव बेदी ने दी। युवा भाजपा नेता गौरव बेदी ने कहा कि हुड्डा सेक्टर एक की सभी सड़कों की लेवलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क पर टाइल्स लगने से सौंदर्यीकरण बढ़ेगा। साथ ही बारिश का पानी भी नहीं भरेगा। गौरव बेदी और नपा प्रधान बलदेव राज चावला ने कहा कि राज्यमंत्री विकास के लिए धन ला सकते हैं और नगरपालिका काम करवा सकती है। लेकिन, चल रहे विकास कार्यों की देखरेख स्वयं जनता को करनी चाहिए। यदि विकास कार्यों में किसी तरह की शिकायत मिलती है, तो जनता इसकी शिकायत नगरपालिका में करे। बताया कि अप्रैल में करीब 21 करोड़ की धनराशि शहर और गांव के विकास के लिए आएगी। बताया कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें मुख्य पूर से लाडवा ओर बराड़ा रोड को फोर लेने करने, अंडर पास बनाए जाने और पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका बलदेव राज चावला, कर्ण राज सिंह तूर, जोगेंद्र रत्ता, मुलख राज गुंबर, बलदेव राज सेठी, विक्रम सिंह अटवान सरपंच, नीटू राणा, सिमरण झरौली, अरुण कंसल, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed