फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केडीबी ने 12 मार्च तक एटीएम स्थापित करने के लिए मांगे प्रस्ताव

केडीबी ने 12 मार्च तक एटीएम स्थापित करने के लिए मांगे प्रस्ताव

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
केडीबी ने 12 मार्च तक एटीएम स्थापित करने के लिए मांगे प्रस्ताव
केडीबी ने 12 मार्च तक एटीएम स्थापित करने के लिए मांगे प्रस्ताव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा सर्किट के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जगहों पर एक ही छत के नीचे स्थापित की गई जनसुविधाओं में अब लोगों को एटीएम की फैसिलिटी भी मिल सकेगी। भवन तैयार होने के तीन से अधिक महीने गुजरने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इसकी सुध ली है। अब बोर्ड ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर संबंधित बैंकों से 12 मार्च तक नियमानुसार प्रस्ताव देने के लिए कहा है। इसके बाद यहां एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इससे लोगों को सुविधा मिल पाएगी।
बता दें कि केडीबी ने श्री कृष्णा सर्किट के तहत चार करोड़ की लागत से थीम पार्क, सन्निहित सरोवर, बीआर इंटरनेशनल चौक आदि स्थानों पर सार्वजनिक सुविधाएं स्थापित की थीं। यहां एक ही छत के नीचे शौचालय के साथ-साथ पीने का पानी, एटीएम, बस क्यू शेल्टर, सांझी साइकिल स्टैंड आदि जनसुविधाएं दिए जाने का दावा किया था। यहां तक कि थीम पार्क में दो जगहों पर इन सुविधाओं को आनन-फानन में गत 17 नवंबर को उद्घाटन भी कर दिया था। यहां आज तक न तो पीने का पानी और न ही शौचालय के अलावा कोई दूसरी सुविधा लोगों को मिल पाई थी, जबकि हर बूथ के बाहर लगाई गई पट्टिकाएं जरूर लोगों को भ्रमित कर रही थी। अमर उजाला ने आठ फरवरी के अंक में चार करोड़ खर्च फिर भी न पीने का पानी मिला न लगे एटीएम शीर्षक से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अब केडीबी ने यहां सुविधाएं देने की पहल की है। इसके चलते ही एटीएम बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले यह मामला ठंडे बस्त में ही था।
विज्ञापन

जल्द स्थापित होंगे एटीएम : चावरिया
केडीबी सीईओ पूजा चावरिया का कहना है कि जनसुविधाएं एक ही छत के नीचे दिए जाने के प्रयास किए जा रहे है। एटीएम स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed