{"_id":"5a453f0b4f1c1b8b688bb0fb","slug":"131514487563-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसान को हरियाली पसंद : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसान को हरियाली पसंद : अरुण
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के किसान को हरियाली पसंद : अरुण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एवं कैथल के भाजपा नेता अरुण सर्राफ ने भाजपा लीगल प्रदेश संयोजक एवं नीर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धुमन सिंह किरमच के सेक्टर-7 स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान हरियाली को पसंद करता है।
बताया कि पिछले तीन वर्षों में हरियाणा सरकार ने विशेष अभियान चलाकर पंचायतों के माध्यम से लाखों पौधे बांटे और पौध रोपण करवाया। अब इस कॉरपोरेशन के माध्यम से इस कार्य को सरकार और गति देना चाहती है। हाल ही में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के प्रदूषण पर चिंता जाहिर करने के बाद डिपार्टमेंट नई नीति बनाएगा। अरुण सर्राफ ने कहा कि वे सरकार द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। धुमन ने कहा कि नीर संस्था पहले ही जल संरक्षण और पर्यावरण के लिए कार्यरत है। अब हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन अरुण सर्राफ के साथ मिलकर इस कार्य को और तेज करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ गौरव गर्ग, लाडी, नरेश, जय राम, सुनील आदि मौजूद रहे।